Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’, जानिए इसका इतिहास और महत्व

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Apr 07, 2022 | 06:45 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

हर साल 7 अप्रैल को ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ यानी, ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ ‘(World Health Day)मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया में हर व्यक्ति तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच हो, और लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

साथ ही, वैश्विक स्वास्थ्य और इससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना भी है। आज भी बहुत सारे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र है जहां स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं न के बराबर उपलब्ध है। अगर उपलब्ध भी है तो इतनी दूरी पर कि मरीज का समय से पहुंच पाना असंभव हो जाता है। स्वास्थ्य संबंधित सभी मुद्दों को हल करने के लिए हर साल ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’का आयोजन किया जाता है।  

सम्बंधित ख़बरें

हेल्थ डे पर इस कॉलेज के छात्रों ने रचा इतिहास, 2 घंटे तक 108 बार सूर्य नमस्कार करके बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

दिल्ली में हर दिन औसतन 20 शिशुओं की हो रही है मौत, जानिए क्या हैं कारण, World Health Day 2025 की थीम का उद्देश्य क्या है

World Health Day 2025: Healthy beginnings, Hopeful futures…थीम के साथ आज है वर्ल्ड हेल्थ डे, जानिए कैसे बनाएं सेहत बेहतर

World Health Day 2025: आज से ही अपने दैनिक जीवन में अपना लें ये 10 टिप्स, नहीं छुएंगी कोई बीमारी और स्ट्रेस

Koo App
#WorldHealthDay #LargestVaccineDrive #Unite2FightCorona #MyHealthSecrets
View attached media content

– Ministry of Health & Family Welfare, Govt of India (@mohfw_india) 7 Apr 2022

स्वास्थ्य के मुद्दों और समस्याओं के प्रति जागरूकता (Awareness) फैलाने के उद्देश्‍य से डब्लूएचओ (WHO) के नेतृत्व में हर साल दुनिया भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। अगर आसान शब्दों में कहें तो इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों की हेल्थ के लेवल को ऊंचा उठाना और लोगों को हेल्थ के प्रति जागरूक करना है। हर व्‍यक्ति स्‍वस्‍थ रहे और उसे अच्छे इलाज की सुविधा मिल सके। साथ ही लोग जागरूक हों, ताकि दुनिया भर में फैली गंभीर बीमारियों की रोकथाम की जा सके।

Koo App
मैं स्वस्थ रहने के लिए योग और प्राणायाम करता हूं, आप क्या करते हैं, मुझे बताइये। अपने पोस्ट के साथ फोटो/वीडियो शेयर कीजिये और #MyHealthSecrets का प्रयोग कीजिये। आइये, #WorldHealthDay पर स्वस्थ मध्यप्रदेश और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।
 

– Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 7 Apr 2022

‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ का इतिहास और उद्देश्य, इस साल की थीम

7 अप्रैल, 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की स्थापना हुई थी। इसी के उपलक्ष में हर साल ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ मनाया जाता है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन, स्‍वास्‍थ्‍य के लिए यूनाइटेड नेशंस (UN) की स्पेशलिस्ट एजेंसी है।  

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत साल 1950 में हुई थी। इसी वर्ष डब्ल्यूएचओ (WHO) की पहली विश्व स्वास्थ्य सभा (World health assembly) हुई, जिसमें हर साल इस दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। एक इंटरगर्वन्मेटल ऑर्गेनाइजेशन है, जो आमतौर पर इसके सदस्‍य देशों के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालयों के जरिए और उनके साथ मिलकर काम करती है।  

विश्व स्वास्थ्य दिवस, 20 22 की थीम

इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य (our planet, our health) है। इस साल की थीम का उद्देश्य हमारे ग्रह पर रहने वाले हर मनुष्य के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है। भारत विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ‘योग अमृत महोत्सव’ मना रहा है, जिसे आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम ‘एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण’ था।

उद्देश्य

कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया इस साल अपना 72वां विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रही है। ऐसे में इस दिवस का महत्व कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखना है। दुनियाभर में लाखों की संख्या में लोग आज कई बड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं। जिसमें कोरोना, टीबी, पोलियो, कैंसर और एड्स जैसी कई घातक बीमारियां शामिल हैं। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

Today is world health day know its history and importance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2022 | 06:45 AM

Topics:  

  • World Health Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.