Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • कार्तिक पूर्णिमा |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है वैशाख की ‘कालाष्टमी’, इस मुहूर्त में करें भगवान काल भैरव की पूजा, कष्टों से मिलेगी मुक्ति

  • By navabharat
Updated On: Apr 13, 2023 | 06:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ‘कालाष्टमी’ (Kalashtami 2023) व्रत रखा जाता है। इस बार वैशाख महीने की ‘कालाष्टमी’ व्रत आज यानी 13 अप्रैल 2023 को है। इस दिन भगवान शिव का विग्रह रूप माने जाने वाले काल भैरव की पूजा का विशेष महत्व होता है। बाबा काल भैरव को शिव का पांचवा अवतार माना गया है। कालाष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है और ‘काशी के कोतवाल’ कहे जाने वाले बाबा काल भैरव की पूजा की जाती है। ‘कालाष्टमी’ के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करने से जीवन से दुख, दरिद्रता और परेशानी दूर हो जाती है। आइए जानें ‘वैशाख कालाष्टमी व्रत’ का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि।

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 13 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 44 मिनट पर प्रारंभ होगी और 14 अप्रैल को सुबह 1 बजकर 34 मिनट पर तिथि का समापन हो जाएगा। उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए काल भैरव भगवान की पूजा 13 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन की जाएगी। इस दिन अमृत काल सुबह 6 बजकर 10 मिनट से सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगा और शिव योग दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि शिव योग की अवधि में देवी-देवताओं की उपासना करने से पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है।

पूजा-विधि

  • वैशाख कालाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान करें और सुबह के समय साधारण पूजा करें।
  • कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की पूजा रात्रि के समय अत्यंत फलदाई होती है।
  • रात्रि पूजा के समय पूजा स्थल को गंगा जल से सिक्त करें और लकड़ी की चौकी पर भगवान शिव व माता पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • इसके बाद गंध, पुष्प, धूप, दीप इत्यादि से पूजा करें। पूजा के दौरान भगवान काल भैरव का स्मरण करते हुए शिव जी को नारियल, इमरती और पान का भोग लगाएं।
  • पूजा के अंत में भैरव चालीसा का पाठ करें और काल भैरव आरती के साथ पूजा को संपन्न करें।

धार्मिक महत्व

‘कालाष्टमी’ के दिन भगवान भैरव की पूजा करने से सभी तरह के भय से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही बाबा काल भैरव की कृपा से शत्रुओं से छुटकारा मिलता है।

Today is vaishakhs kalashtami worship lord kaal bhairav in this muhurta you will get freedom from suffering

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2023 | 06:00 AM

Topics:  

  • Kalashtami

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.