- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is The Great Festival Of Diwali 2022 Know The Auspicious Time And Method Of Worship Of Lakshmi
आज है दिवाली का महापर्व, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-सीमा कुमारी
नई दिल्ली: दिवाली (Diwali 2022) का महापर्व इस साल आज यानी 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, दीपावली का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्ति के बाद अयोध्या आए थे जिसकी खुशी में सभी नगरवासी अपने प्रभु राम के स्वागत में दीप जलाएं थे।
इसके अलावा ऐसी मान्यता भी है कि, दीपावली पर मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं इस कारण दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। आइए जानें इस दिवाली पर किस शुभ-मुहूर्त में करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा और पूजा से जुड़ी सभी जानकारियां-
सम्बंधित ख़बरें
आज है जन्मदिन तो चमकने वाली है किस्मत! जानें मेष से मीन तक की राशियों पर आपके बर्थडे ईयर का क्या होगा असर
आज की ताजा खबर 5 अप्रैल LIVE: आज PM मोदी बंगाल के कूचबिहार में जनसभा को करेंगे संबोधित
Fortuner का खेल खत्म? MG की नई 7-सीटर SUV होगी लॉन्च, कीमत कर देगी हैरान
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
शुभ मुहूर्त
शाम 6 बजकर 54 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक
लक्ष्मी पूजन की अवधि-1 घंटा 21 मिनट
प्रदोष काल – शाम 05 बजकर 42 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक
वृषभ काल – शाम 06 बजकर 54 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक
दिवाली लक्ष्मी पूजा महानिशीथ काल मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त-
रात 11 बजकर 40 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक
अवधि – 50 मिनट तक
दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त
सायंकाल मुहूर्त (अमृत,चल):
17:29 से 19:18 मिनट तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ):
22:29 से 24:05 मिनट तक
रात्रि मुहूर्त (शुभ,अमृत,चल):
25:41 से 30:27 मिनट तक
माता लक्ष्मी की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान
- दिवाली के दिन महालक्ष्मी की पूजा करते समय चौघड़िया मुहूर्त का विशेष ध्यान रखें। माना जाता है कि इस मुहूर्त में पूजा करने से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं।
- दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान श्री गणेश, भगवान कुबेर और मां ,सरस्वती की पूजा जरूर करें।
- दीपावली के दिन महालक्ष्मी के सामने सात मुख वाला घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
- दिवाली के दिन पूजन के समय एक कलश की स्थापना भी जरूर करें। आप कांस्य, ताम्र के कलश में मुंह में कलावा बांध दें और जल भरकर आम के पत्ते डाल दें।
- दिवाली के दिन द्वार में वंदनवार जरूर बांधे। इसके साथ ही महालक्ष्मी के पदचिन्ह मुख्य द्वार में इस तरह लगाएं कि वह बाहर से अंदर आते हुए प्रतीत हो।
- महालक्ष्मी की पूजा करते समय मखाना, सिंघाड़ा, बताशा, खीर, अनार, पान, सफेद और पीले रंग की मिठाई, गन्ना आदि जरूर अर्पित करें।
- महालक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका मुख उत्तर या फिर उत्तर पूर्व दिशा की ओर रखें।
- महालक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर यंत्र भी सही दिशा में रखें। ऐसा करने से धन लाभ होता है।
Today is the great festival of diwali 2022 know the auspicious time and method of worship of lakshmi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आज है जन्मदिन तो चमकने वाली है किस्मत! जानें मेष से मीन तक की राशियों पर आपके बर्थडे ईयर का क्या होगा असर
Apr 05, 2026 | 06:20 AMLIVEआज की ताजा खबर 5 अप्रैल LIVE: आज PM मोदी बंगाल के कूचबिहार में जनसभा को करेंगे संबोधित
Apr 05, 2026 | 06:17 AMFortuner का खेल खत्म? MG की नई 7-सीटर SUV होगी लॉन्च, कीमत कर देगी हैरान
Apr 05, 2026 | 05:07 AMअब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM










