- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is The Festival Of Masi Magam Know What Happens In South India
आज है ‘मासी मगम’ का त्योहार, जानिए दक्षिण भारत में क्या-क्या होता है?
- Written By: नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी
‘मासी मगम’ (Masi Magam) का त्यौहार मुख्य रूप से भारत के दक्षिण में तमिलनाडु और केरल आदि राज्यों में मनाया जाता है। ‘मासी मगम’ (Masi Magam) का यह त्यौहार हर साल माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 16 फरवरी, बुधवार को है।
धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, इस दिन यानी ‘मासी मगम’ (Masi Magam) के दिन व्रत करने से श्रद्धालुओं के सभी दुख दूर हो जाते हैं। जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, संतान की प्राप्ति और सर्वत्र विजय प्राप्ति करने का वरदान भी मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Fortuner का खेल खत्म? MG की नई 7-सीटर SUV होगी लॉन्च, कीमत कर देगी हैरान
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
तमिल पंचांग के अनुसार, यह पर्व मासी महीने में ‘मकम नक्षत्र’ में मनाया जाता है। इस तिथि का विशेष महत्व है। तमिल समाज के लोग ‘मासी मगम’ (मगम) पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इस पर्व के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। ऐसा कहा जाता है कि ‘मासी मगम’ तमिलनाडु के प्रमुख त्योहारों में से एक है। आइए, मासी मगम की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि जानें –
शुभ मुहूर्त:
- मासी मागम तिथि- बुधवार, 16 फरवरी, 2021
- मगम पूर्णिमा तिथि- 16 फरवरी, रात्रि 10 बजकर 25 मिनट तक है।
- ‘मगम नक्षत्रम’ 16 फरवरी, दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक है।
पूजन-विधि:
- ‘मासी मगम’ के दिन मूर्तियों को समुद्र के किनारे या तालाबों में ले जाया जाता है। इस त्योहार को पवित्र स्नान समारोह के रूप में भी जाना जाता है।
- इस दिन लोग अलग अलग मंदिरों से भगवान विष्णु और भगवान शिव की मूर्तियों की झांकी के साथ समुद्र में पहुंचते है। मासी मागम के दिन मां शक्ति की मूर्तियों को भी समुद्र के किनारे ले जाया जाता है।
- भगवान् की मूर्तियों को समुद्र के किनारे ले जाकर उनकी पूजा और अन्य अनुष्ठान किए जाते हैं।
- ‘मासी मगम’ के दिन भक्त हजारों की संख्या में प्रार्थना करने के लिए समुद्र के तट पर आते हैं।
- इस दिन मंदिर की मूर्तियों को पारंपरिक अनुष्ठानों के अनुसार समुद्र, तालाब या झील में स्नान कराया जाता है।
- इस पर्व के दिन मंदिरों में पूजा की जाने वाली देवी-देवताओं की मूर्तियों को एक बड़े जुलूस में ले जाया जाता है।
- ‘मासी मगम’ के पर्व के दिन कुछ मंदिरों में, गजा-पूजा (हाथी की पूजा) और अश्व पूजा (घोड़ा) भी की जाती है। इस दिन सभी भक्त इस विश्वास के साथ समुद्र में स्नान करते हैं कि समुद्र का पवित्र जल उनके द्वारा किये गए सभी पापों को धो देता है।
- दक्षिण भारत में मासी मागम का त्योहार बहुत ही धूमधाम और दिव्य तरीके से मनाया जाता है।
महत्व
‘मासी मगम’ साल का सबसे शक्तिशाली पूर्णचंद्र दिवस माना जाता है। इसके अलावा, ‘मासी मगम’ 27 सितारों में से एक है। यह राजाओं और पूर्वजों के जन्म का सितारा भी माना जाता है। ‘मासी मगम’ के दिन पूर्णिमा तिथि भी होती है। ऐसे में इस दिन श्राद्ध और पितरों का तर्पण आदि करने के लिए दिन बेहद उपयुक्त माना जाता है।
जो भी श्रद्धालु इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा अर्चना करते हैं, उन्हें जीवन में सुख, समृद्धि और अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सिर्फ इतना ही नहीं, उससे शक्ति और ऊर्जा प्राप्त होने के साथ-साथ उसके जीवन की सभी नकारात्मक शक्तियां और उर्जाएं नष्ट हो जाती हैं।
Today is the festival of masi magam know what happens in south india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fortuner का खेल खत्म? MG की नई 7-सीटर SUV होगी लॉन्च, कीमत कर देगी हैरान
Apr 05, 2026 | 05:07 AMअब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM










