Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है श्रावण विनायक चतुर्थी, ‘इस’ मुहूर्त में करें पूजा, मिलेगा विघ्नहर्ता का आशीष

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Aug 20, 2023 | 06:10 AM

विनायक चतुर्थी 2024 (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: इस बार सावन महीने की ‘विनायक चतुर्थी'(Vinayaka Chaturthi 2023) व्रत आज यानी 20 अगस्त 2023, रविवार के दिन रखा जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, ‘विनायक चतुर्थी’ व्रत को करने से संतान, धन सुख की प्राप्ति होती है, बुद्धि, बल में वृद्धि होती है। साथ ही गणपति बप्पा बेहद प्रसन्न होते है। आइए जानें सावन विनायक चतुर्थी व्रत की शुभ मुहूर्त, योग और पूजा विधि।

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सावन विनायक चतुर्थी व्रत के दिन हस्त नक्षत्र का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त में गिना जाता है। हस्त नक्षत्र 21 अगस्त सुबह 4:22 तक रहेगा। वहीं इस दिन साध्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। यह तीनों योग सुबह 5:53 से 21 अगस्त सुबह 4:22 तक रहेंगे। इन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है।

सम्बंधित ख़बरें

फरवरी में कब पड़ रही है फाल्गुन चतुर्थी? जानिए सही समय और महत्व

2026 की माघी विनायक चतुर्थी की यह है सही तिथि, नोट कीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त

बुधवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए, जानिए और जीवन को सुखमय बनाइए

आज विनायक चतुर्थी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, विघ्नहर्ता दूर करेंगे जीवन के सभी कष्ट!

पूजा विधि

सावन विनायक चतुर्थी व्रत के दिन प्रातः काल स्नान के बाद पीले या लाल वस्त्र पहनें।  व्रत का संकल्प लें और पूजा की चौकी पर चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं एवं उस पर गणपति की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। गणपति को रोली, मौली, जनेऊ, दूर्वा, पुष्प, पंचमेवा, पंचामृत, चावल चढ़ाएं। भोग में मोदक, मोतीचूर के लड्डू अर्पित करें।  तीन मुखी दीपक लगाकर गणेश जी के मंत्रों का जाप करें। आरती करने के बाद प्रसाद सभी में बांटें। कहते है, इस दिन चंद्रमा की पूजा नहीं करनी चाहिए।

धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन महीने में शिव जी के पुत्र गणपति बप्पा की पूजा करना बहुत शुभ होता है। खासकर, विनायक चतुर्थी पर व्रत करने वालों के सारे संकट स्वयं गणपति जी हर लेते हैं। बुद्धि, धन, बल, विद्या और पारिवारिक खुशहाली के लिए इस दिन गणेश जी की पूजा करना चाहिए।

Today is shravan vinayak chaturthi worship in this muhurta you will get the blessings of vighnaharta

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 20, 2023 | 06:10 AM

Topics:  

  • Vinayaka Chaturthi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.