Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है फाल्गुन अमावस्या, जानें सही तिथि, मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 02, 2022 | 08:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

सनातन हिन्दू धर्म में अमावस्या का बहुत अधिक महत्व है। इस साल फाल्गुन महीने की अमावस्या 02 मार्च दिन बुधवार को है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान करने की विशेष परंपरा है।

ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ‘फाल्गुन अमावस्या’ इस बार शिव और सिद्ध योग में पड़ रही है, जिसे काफी शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव शंकर और भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का विधान है। फाल्गुन अमावस्या के महत्व की बात करें तो ऐसी मान्यता है कि, इस दिन पवित्र नदियों में सभी देवी-देवता साक्षात प्रकट होते हैं। इसलिए इस दिन नदियों में स्नान करके दान-पुण्य अवश्य करना चाहिए। आइए जानें ‘फाल्गुन अमावस्या’ तिथि मुहूर्त आदि के बारे में-

सम्बंधित ख़बरें

आखिर क्यों श्मशान की भस्म लगाकर मां पार्वती को ब्याहने पहुंचे थे महादेव? जानें इसके पीछे की अनसुनी कथा

Birthday Horoscope 2026: आज जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा पूरा साल? जानें करियर, व्यापार और भाग्य

Mahashivratri 2026: 15 या 16 फरवरी कब है महाशिवरात्रि? दूर करें कन्फ्यूजन; नोट कर लें पूजा का सही समय

भोजशाला विवाद पर आया मुस्लिम पक्ष का बयान, वकार सादिक बोले- भाईचारा कायम रहे…सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर

* मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 01 मार्च दिन मंगलवार को देर रात 01:00 बजे से हो रहा है। इस समय ‘महाशिवरात्रि’ का समापन होगा। ‘फाल्गुन अमावस्या’ तिथि 02 मार्च को रात 11 बजकर 04 मिनट तक मान्य है। उदयातिथि के आधार पर ‘फाल्गुन अमावस्या’ 02 मार्च को है।

इस साल की ‘फाल्गुन अमावस्या’ शिव एवं सिद्ध योग में है। फाल्गुन अमावस्या के दिन शिव योग सुबह 08 बजकर 21 मिनट तक है। उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा. यह 03 मार्च को प्रात: 05 बजकर 43 मिनट तक रहेगा ।

‘फाल्गुन अमावस्या’ के दिन आप पितरों की आत्म-तृप्ति के लिए पिंडदान, श्राद्ध, तर्पण आदि करते हैं, वह दिन में 11:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक कर लेना चाहिए। अमावस्या के दिन पितरों को तर्पण करने, श्राद्ध कर्म करने या पिंडदान करने से वे प्रसन्न होते हैं।

पितर प्रसन्न होकर संतान के खुशहाल जीवन का आशीष देते हैं। उनकी कृपा से जीवन में सुख एवं समृद्धि आती है। संतान सुख प्राप्त होता है।  यदि पितृ दोष होता है, तो उनका निवारण अमावस्या के दिन कर लेना चाहिए ।

Today is phalguna amavasya know the exact date muhurta and its religious significance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2022 | 08:00 AM

Topics:  

  • Dharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.