Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • World News |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है Parsi New Year, जानिए Navroze का सदियों पुराना इतिहास

  • By navabharat
Updated On: Aug 16, 2022 | 07:00 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

हर साल 16 अगस्त को ‘पारसी नववर्ष’ (Parsi New Year) मनाया जाता है। इस वर्ष भी पारसी समुदाय के लोग 16 अगस्त 2022 को नया वर्ष बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।

पारसी समुदाय के लोगों के लिए नवरोज (Navroze) बेहद खास होता है। ‘नवरोज’ एक फारसी शब्द है, जो ‘नव’ यानी नया और ‘रोज’ यानी दिन से मिलकर बना है। पारसी लोगों द्वारा ‘नवरोज’ बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन को ‘जमशेदी नवरोज’, ‘नवरोज’, ‘पतेती’ और ‘खोरदाद साल’ के नाम से भी जाना जाता है।  पारसी समुदाय के लोगों को इस दिन का सालभर इंतजार रहता है। इस दिन परिवार के सभी लोग एक साथ मिलकर इसे उत्साह के तौर पर मनाते हैं। आइए जानें इसका इतिहास और परंपरा के बारे में।

इतिहास

ऐसा माना जाता है कि नवरोज का पर्व फारस के राजा जमशेद की याद में मनाया जाता है। इसी दिन यानी आज से करीब तीन हजार साल पहले राजा जमशेद ने पारसी कैलेंडर की स्थापना की थी। इस दिन पारसी परिवार के लोग नए कपड़े पहनकर अपने उपासना स्थल फायर टेंपल जाते हैं और प्रार्थना के बाद एक दूसरे को नए साल की मुबारकबाद देते हैं। साथ ही इस दिन घर की साफ-सफाई कर घर के बाहर रंगोली बनाई जाती है और कई तरह के पकवान भी बनते हैं।

दरअसल सातवीं शताब्दी में जब ईरान में धर्म परिवर्तन की मुहिम चली तो वहां के कई पारसियों ने अपना धर्म परिवर्तित कर लिया, लेकिन कई पारसी, जिन्हें यह धर्म परिवर्तन करना मंजूर नहीं था, वे लोग ईरान को छोड़कर भारत आ गए और इसी धरती पर अपने संस्कारों को सहेज कर रखना शुरू कर दिया।

भारत और पाकिस्तान में बसे पारसी समुदाय के लोग विश्व के दूसरे देशों में बसे हुए पारसी के 200 दिनों के बाद अगस्त महीने में नया वर्ष मनाते हैं। भारत में ज्यादातर पारसी समुदाय गुजरात और महाराष्ट्र में बसे हुए है इस वजह से यह पर्व वहां जोर शोर से मनाया जाता है।

नववर्ष पारसी समुदाय में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। पारसी धर्म में इसे खौरदाद साल के नाम से जाना जाता है। पारसियों में 1 साल 360 दिन का होता है और बाकी बचें 5 दिन गाथा के रूप में अपने पूर्वजों को याद करने के लिए रखा जाता है। साल के खत्म होने के ठीक 5 दिन पहले इसे मनाया जाता है।

पारसी समुदाय के लोगों के लिए नवरोज का त्यौहार बहुत खास होता है। इस दिन को पारसी लोग नवरोज फारस के राजा जमशेद की याद में मनाते हैं जिन्होंने पारसी कैलेंडर की स्थापना की थी। इस दिन परंपरा के अनुसार, पारसी लोग जरथुस्त्र की तस्वीर, मोमबत्ती, कांच, सुगंधित अगरबत्ती, शक्कर, सिक्के जैसी पवित्र चीजें एक मेज पर रखते हैं। पारसी मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है। इस दिन पारसी समुदाय के लोग अपने परिवार के साथ प्रार्थना स्थलों पर जाते हैं। इस दिन लोग पुजारी को धन्यवाद देने वाली प्रार्थना विशेष रूप से करते हैं, जिसे जश्न कहा जाता है। इस दिन लोग पवित्र अग्नि में चन्दन की लकड़ी भी समर्पित करते हैं और एक-दूसरे को नवरोज की शुभकामनाएं देते हैं।

Today is parsi new year know the centuries old history of navroze

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2022 | 07:00 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल-22 सितम्बर 2025: शारदीय नवरात्र का पहला दिन इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

2

एशिय कप में भारत ने पाकिस्तान को फिर रौंदा, सुपर-4 के मुकाबले में 6 विकेट से दी करारी शिकस्त

3

फिर टूटा सात्विक और चिराग का दिल, चीन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में मिली हार

4

‘…वो फेल हो चुके हैं’, रामदास अठावले ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला, देखें- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.