Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है ‘कार्तिक पूर्णिमा’, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Nov 19, 2021 | 07:30 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

सनातन हिन्दू धर्म में हर पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। लेकिन, कार्तिक महीने में आने वाली पूर्णिमा का अलग ही महत्व होता है। इस साल कार्तिक महीने की पावन तिथि यानी, पूर्णिमा तिथि 19 नवंबर  शुक्रवार को है।

ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, ‘कार्तिक पूर्णिमा’ (Kartik Purnima) को ‘त्रिपुरारी पूर्णिमा’ (Tripurari Purnima) के नाम से भी जाना जाता है। पूर्णिमा तिथि को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन काशी में देव दिवाली मनाने की भी परंपरा है। नदियों में स्नान-ध्यान के बाद दान-पुण्य की परंपरा है। बड़ी संख्या में गंगा में स्नान करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2021) भी लगने जा रहा है। ऐसे में इसका महत्त्व और भी बढ़ जाता है। आइए जानें ‘कार्तिक पूर्णिमा’ का शुभ-मुहर्त, पूजा-विधि और महिमा

सम्बंधित ख़बरें

देव दीपावली 2025: गंगा घाटों की दिव्य रोशनी में नहाई काशी, पीएम मोदी ने की तस्वीरें साझा

क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध

जानें देव दीपावली पर कितने दीये जलाना होता है शुभ, भगवान शिव और विष्णु की पूजा की मिलती है कृपा

आज रात काशी की धरती पर उतरेंगे देवता, जानिए बनारस में कैसे मनाई जाती है देव दीपावली

शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 18 नवंबर (गुरुवार) दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 19 नवंबर (शुक्रवार) दोपहर 02 बजकर 25 मिनट तक

पूजा-विधि

‘कार्तिक पूर्णिमा’ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें।

अगर संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान करके व्रत का संकल्प करें।

लक्ष्मी नारायण के सामने देसी घी का दीपक जलाकर विधि-विधान से पूजा करें।

माना जाता है कि इस दिन सत्यनारायण की कथा करने से भगवान श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भगवान विष्णु को इस दिन खीर का भोग लगाना चाहिए।

वहीं इस दिन शाम को लक्ष्मी-नारायण की आरती करके तुलसी जी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इस दिन घर में भी दीपक जलाना चाहिए।

इस दिन हो सके तो गरीबों को दान दें और भूखों को भोजन कराएं।

कार्तिक पूर्णिमा पर क्‍या करना चाहिए दान ?

इस दिन सभी को अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार दान जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो फल, गुड़, अनाज और वस्‍त्रों का दान कर सकते हैं। वैसे तो शास्‍त्रों में पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्‍मी को समर्पित माना गया है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की प्रिय वस्‍तुओं जैसे अक्षत, नारियल और दूध की मिठाइयों का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी का वास आपके घर में होता है।

Today is karthik purnima know the auspicious time and method of worship

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2021 | 07:30 AM

Topics:  

  • Kartik Purnima

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.