आज है ‘इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे’, जानें खुद को खुश रखने का तरीका
मुश्किल परिस्थितियों में भी बुद्धिमान और समझदारी से काम लेने पर सफलता मिलती है। बेवजह के झगडे फसाद से दूरियां बनाकर रखें। हर संभव स्थिति में धैर्य रखना और शांत रहना ही खुशी और संतुष्टि की कुंजी है।
- Written By: दामिनी सिंह
नई दिल्ली : खुश होने के एक नहीं बल्कि हजारों कारण होते है और कहने है न अगर इंसान अंदर से खुश हो तो कई बीमारियां भी दूर भाग जाती हैं। चारों तरफ पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है।आज दुनिया भर में ‘इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे’ मनाया जा रहा है। इस दिन को हर साल 20 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय खुशहाल दिवस’ (International Day Of Happiness) के रूप में मनाया जाता है।
क्यों मनाया जाता है ये दिन?
बता दें कि इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हैप्पीनेस यानी खुशी के प्रति जागरूक करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 जुलाई 2012 को एक संकल्प लिया। यह संकल्प विश्वभर के लोगों के जीवन में खुशी और अभिलाषाओं पर आधारित है। इस संकल्प को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करते हुए 20 मार्च 2013 को अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस के रूप में घोषित किया।
सम्बंधित ख़बरें
डिजिटल युग में कैसे रहें खुश? अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस 2026 पर जानें मानसिक शांति के सक्सेस मंत्र
Happiness Therapy: 15 मिनट खुलकर हंसना होता है 2 घंटे सोने के बराबर, जानिए कैसे जीवन को बनाए खुशहाल
International Happiness Day: दर्शकों को खुश रखने में मददगार रहा बॉलीवुड, यहां है कुछ खुशी के मंत्र
भारत से ज्यादा खुश हैं पाकिस्तान और नेपाल के लोग, World Happiness Index में मिला 118वां स्थान
खुश रहने के लिए क्या करें ?
खुश रहने के लिए सबसे बड़ा मंत्र है शांत रहना, जी हां, मुश्किल परिस्थितियों में भी बुद्धिमान और समझदारी से काम लेने पर सफलता मिलती है। बेवजह के झगडे फसाद से दूरियां बनाकर रखें। हर संभव स्थिति में धैर्य रखना और शांत रहना ही खुशी और संतुष्टि की कुंजी है।
