- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is Gudi Padwa One Of The Biggest Festivals Of Maharashtra Know The Auspicious Time To Worship The First Day Of Creation
आज है महाराष्ट्र के सबसे बड़े त्योहारों में एक ‘गुड़ी पड़वा’, जानिए सृष्टि के पहले दिन की पूजा का शुभ मुहूर्त
22 मार्च चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से होगी। अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर इस तिथि का समापन भी होगा।
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: आज यानी 22 मार्च 2023, बुधवार को ‘गुड़ी पड़वा’ (Gudi Padwa 2023 Date) का पावन पर्व हैं। यह मुख्य रूप से भारतीय राज्य महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला वसंत ऋतु का त्योहार है। यह हिंदू नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और चैत्र महीने के पहले दिन पड़ता है, जो आमतौर पर मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में पड़ता है।
‘गुड़ी पड़वा’ का शाब्दिक अर्थ होता है- विजय का पर्व। ‘गुड़ी पड़वा’ को मराठी समुदाय के लोग बेहद हर्ष और उल्लास के साथ मनाते है। इस दिन लोग अपने घर के बाहर गुड़ी (विजय पताका) बांधकर उसकी पूजा-अर्चना करते है। गुड़ी को समृद्धि का सूचक माना गया है। नया साल सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए, इसी कामना के साथ इसकी पूजा की जाती है। आइए जानें नए साल 2023 में गुड़ी पड़वा कब है, मुहूर्त और इसका महत्व।
सम्बंधित ख़बरें
कब है Gudi Padwa 2026? नोट कीजिए सटीक तारीख और पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त भी
Nagpur News: हिंदू नववर्ष का स्वागत धूमधाम से, अभिनेत्री तेजश्री प्रधान, पूजा कुलकर्णी की उपस्थिति, नागपुरवासियों की भीड़
Nagpur News: नूतन वर्ष का स्वागत स्कूटर रैली से, गुढ़ी पाड़वा पर पारंपरिक वेशभूषा में नज़र आईं महिलाएं, देखें तस्वीरें
Jai Hanuman: ऋषभ शेट्टी की ‘जय हनुमान’ का पोस्टर आउट, मेकर्स ने दी गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं
तिथि एवं मुहूर्त
22 मार्च चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से होगी। अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर इस तिथि का समापन भी होगा। उदया तिथि के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी। इसी दिन गुड़ी पड़वा का पर्व भी मनाया जाएगा।
धार्मिक महत्व
‘गुड़ी पड़वा’ (Gudi Padwa) हिंदू धर्म में एक विशेष स्थान रखता है। ऐसा माना जाता है कि गुड़ी को घर पर फहराने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और जीवन में भाग्य और समृद्धि आती है। यह दिन वसंत की शुरुआत का भी प्रतीक है और इसे फसल उत्सव के रूप में माना जाता है। इस उत्सव को कई अन्य राज्यों में संवत्सर पड़वो, उगादी, उगादी,चेती, नवरेह, साजिबू नोंगमा पानबा चीरोबाआदि नामों से जाना जाता है। कई लोगों का मानना है कि इस दिन सोना या नई कार खरीदना शुभ होता है।
शास्त्रों के अनुसार, ‘गुड़ी पड़वा’ को संसार का पहला दिन भी माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, संसार में सूर्य देव पहली बार उदित हुए थे। वहीं, पौराणिक कथा के अनुसार त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम ने इसी दिन बालि का वध करके लोगों को उसके आतंक से छुटकारा दिलाया था। इस दिन को लोग विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। यही वजह है कि इस खुशी के मौके पर घरों के बाहर रंगोली बनाई हैं और विजय पताला लहराकर जश्न मनाया जाता है।
Today is gudi padwa one of the biggest festivals of maharashtra know the auspicious time to worship the first day of creation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मंगलवार से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक, नकारात्मकता दूर करने के लिए क्या करें उपाय, यहां पढ़िए
Feb 19, 2026 | 10:52 PMजादरान का तूफान-नबी की फिरकी, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया, T20 WC में जीत के साथ किया खूबसूरत अंत
Feb 19, 2026 | 10:47 PMIPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ
Feb 19, 2026 | 10:26 PMकैसे छुटाएं होली के जिद्दी रंग? जानिए बेहतरीन 5 ख़ास तरीके, जिससे त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान!
Feb 19, 2026 | 10:20 PMअकोला में भारतीय रियल एस्टेट सलाहकार एजेंट वेलफेयर यूनियन का शुभारंभ; सांसद धोत्रे ने किया उद्घाटन
Feb 19, 2026 | 10:16 PMसागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PMबिहार में ओवैसी ने उड़ाई तेजस्वी की नींद! अख्तरुल ईमान ने किया ऐसा ऐलान…जिससे बीजेपी का काम हो जाएगा आसान
Feb 19, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM
India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM














