आज 5 मई को है पूर्णिमा, इस दिन गुलाब फूल के इन उपायों से बदल सकती है आपकी किस्मत
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: आज 5 मई, शुक्रवार को वैशाख महीने की पूर्णिमा है। मां लक्ष्मी को समर्पित ‘पूर्णिमा’ (Purnima) का दिन विशेष माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार,यह दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शुभ एवं मनोवांछित फल प्रदान हेतु बताया गया है। कहते हैं, इस दिन गुलाब के फूल का एक उपाय आपको अमीर बना सकता है। आइए जानें गुलाब के फूल से जुड़े उपाय के बारे में-
ज्योतिषियों की मानें, यदि आप अपनी मनपसंद नौकरी पाना चाहते हैं और इस काम में सफलता नहीं मिल रही है तो मंगलवार के दिन गुलाब के फूल का एक उपाय कर लें। इसके लिए मंगलवार की सुबह स्नान करके लाल रंग के कपड़े पहने और फिर हनुमान मंदिर जाएं। बजरंगबली को गुलाब का फूल अर्पित करके अपनी मनोकामना बताएं और उसे पूरा करने की प्रार्थना करें।
सम्बंधित ख़बरें
Varalakshmi: दिवाली जितना खास है सावन का ये शुक्रवार, इस दिन लक्ष्मी पूजा से खुल सकते हैं समृद्धि के द्वार
गुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Guru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व
गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये शुभ उपाय, नौकरी-प्रमोशन, आर्थिक लाभ और गुरु कृपा के बनेंगे प्रबल योग
कहते हैं, यदि कर्ज का बोझ बढ़ गया है और आपकी तमाम कोशिशों के बाद भी कर्ज से निजात नहीं मिल रही है तो पूर्णिमा की रात चांदी की एक कटोरी लें। इसमें कपूर और गुलाब के फूल की पंखुड़ियां लें। फिर इन्हें माता लक्ष्मी के सामने जलाएं और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि अपार सुख-समृद्धि प्रदान करें।
इसके अलावा, पूर्णिमा के दिन एक लाल कपड़े में लाल गुलाब और रोली बांध लें। फिर माता लक्ष्मी की पूजा करें और फिर इसे घर के मंदिर में एक हफ्ते तक रखा रहने दें। अगले शुक्रवार को फिर पूजा करें और इस पोटली को अपने घर की तिजोरी या धन स्थान पर रख दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। और भक्तों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं।
यदि आपको कामों में बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है तो 5 पूर्णिमा तक गुलाब के फूल का एक उपाय कर लें। इसके लिए पूर्णिमा तिथि पर चांदनी रात में 3 गुलाब और 3 बेले के फूल बहते जल में प्रवाहित करें। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा, मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
