-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is Bhanu Saptami Offer This To Lord Sun In The Enjoyment Happiness And Prosperity Will Increase
आज है ‘भानु सप्तमी’, भगवान सूर्य की को भोग में यह चढ़ाएं, बढ़ेगी सुख-समृद्धि
- Written By: नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी
हिन्दू धर्म में ‘भानु सप्तमी’ (Bhanu Saptami) का बड़ा महत्व है। इस साल यह तिथि 22 मई यानी आज रविवार को है। ‘भानु सप्तमी’ की पावन तिथि भगवान सूर्यदेव को समर्पित है। प्रत्येक मास की शुक्ल पक्ष पर रविवार को पड़ने वाली सप्तमी को भानु सप्तमी मनाई जाती है। यह ‘सूर्य सप्तमी’ के रूप में भी लोकप्रिय है।
‘भानु सप्तमी’ का सबसे बड़ा महत्व यह है कि इस दिन जो व्यक्ति भगवान सूर्य की पूजा करते हैं उन्हें धन, दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। मान्यताओं के अनुसार, यह माना जाता है कि, भानु सप्तमी का व्रत करने से व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। आइए जानें भानु सप्तमी की तिथि, पूजा मुहूर्त और इस दिन क्या करें ?
सम्बंधित ख़बरें
Bhanu Saptami Upay: आज भानु सप्तमी पर करें ये महा उपाय, बढ़ेगी समृद्धि मिलेगा भाग्य का साथ
Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी पर भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना कुपित हो जाएंगे सूर्यदेव
Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी के दिन इन उपायों से सूर्यदेव खोल देंगे किस्मत के ताले, मिलेगी कामयाबियां
Bhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
तिथि
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि का प्रारंभ 21 मई दिन शनिवार को दोपहर 02 बजकर 59 मिनट पर हो रहा है। इस तिथि का समापन अगले दिन 22 मई रविवार को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर होगा। ऐसे में भानु सप्तमी व्रत 22 मई को रखा जाएगा।
पूजा मुहूर्त
‘भानु सप्तमी’ व्रत के दिन इंद्र योग सुबह से लेकर अगले दिन प्रात: 03:00 बजे तक है और धनिष्ठा नक्षत्र रात 10:47 बजे तक हैं। द्विपुष्कर योग प्रात: 05:27 बजे से लेकर दोपहर 12:59 बजे तक हैं। इंद्र योग, द्विपुष्कर योग और धनिष्ठा नक्षत्र शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं। इस दिन राहुकाल शाम 05:26 बजे से शाम 07:09 बजे तक है।
ऐसे में आप 22 मई को प्रात: स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य देव के भानु स्वरूप की पूजा करें। इस दिन आप चाहें तो भानु सप्तमी व्रत भी रख सकते हैं।
पूजा-विधि
- सर्वप्रथम भक्तों को सूर्योदय से पूर्व गंगा नदी या किसी अन्य नदी में स्नान करना चाहिए।
- यदि नदी में स्नान करना संभव नहीं है, तो भक्त देवी गंगा के मंत्रों का जाप कर सकते हैं और स्नान के लिए उपयोग किए जाने वाले पानी में उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
- सूर्य को जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल चंदन या कुमकुम, लाल फूल, चावल-गेहूं के दानें डालें।
- जल चढ़ाते समय “ऊं घृणि सूर्याय नम:” मंत्र का जाप करें।
- जल चढ़ाने के बाद गायत्री मंत्र और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना भी उचित होगा।
- इसके उपरांत सूर्य की शुभ किरणों का स्वागत करने के लिए अपने घरों के सामने सुंदर और रंगीन रंगोली बनाएं। रंगोली के बीच में गाय के गोबर को जलाएं।
- मिट्टी के बर्तन में दूध उबालें और उसे सूर्य देव की ओर मुख करके रखें। ऐसी मान्यता है कि जब दूध उबलता है तो वह सूर्य तक पहुंचता है।
- इसके बाद, खीर को सूर्य देवता के भोग के रूप में उन्हें अर्पित करें और फिर इस प्रसाद को सभी को वितरित करें।
महिमा
‘भानु सप्तमी’ उस दिन का प्रतीक माना जाता है जब भगवान सूर्य के आगमन ने सृष्टि को जीवंत कर दिया था। ऐसा माना जाता है कि भगवान सूर्य एक स्वर्ण रथ पर विराजमान हैं। सात घोड़े उनके रथ को खींचते हैं और ये घोड़े सूर्य की सात किरणों को दर्शाते हैं। अरुण भगवान सूर्य का सारथी हैं, जो सूर्य की चिलचिलाती गर्मी से पृथ्वी को बचाने और ढालने के लिए सामने खड़े हैं। भगवान सूर्य सभी प्राणियों के निर्माता हैं । जो व्यक्ति भगवान सूर्य की पूजा करते हैं और भानु सप्तमी का व्रत रखते हैं, उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
Today is bhanu saptami offer this to lord sun in the enjoyment happiness and prosperity will increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kargil Vijay Diwas: कारगिल के वो 5 वीर, जिन्होंने मेरठ का नाम इतिहास में अमर कर दिया, पढ़ें उनकी शौर्यगाथा
Jul 26, 2026 | 08:12 AMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बदली पुरानी SIT, अब 3 सीनियर IPS अधिकारियों के हाथ में होगी कमान
Jul 26, 2026 | 08:12 AMनागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
Jul 26, 2026 | 08:07 AMमहाराष्ट्र में मानसून की फिर तूफानी वापसी: पुणे, सातारा के घाट क्षेत्रों और कोंकण में अतिभारी बारिश का अलर्ट
Jul 26, 2026 | 08:07 AMKargil Vijay Diwas: ऑपरेशन बद्री से ऑपरेशन विजय तक, जब पाकिस्तान के हर छल पर भारी पड़ा भारतीय वीरों का पराक्रम
Jul 26, 2026 | 08:03 AMइंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
Jul 26, 2026 | 08:01 AMKark Rashifal: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर और प्रेम संबंध में मिलेगा जबरदस्त लाभ
Jul 26, 2026 | 07:58 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














