मदर्स डे स्पेशल गिफ्ट (सौ.सोशल मीडिया)
Mother’s Day 2025: इस साल मदर्स डे 11 मई 2025, रविवार को मनाया जाएगा। इस अवसर की तारीख हर साल बदलती है, क्योंकि यह हमेशा मई के दूसरे रविवार को पड़ता है। आपको बता दें, पूरी दुनिया में मां जैसा कोई नहीं, क्योंकि जिस तरह से एक बच्चे को मां संभाल सकती है और उसका दुख-दर्द बिना कहे समझ सकती है।
ऐसा कोई और शख्स नहीं कर सकता है। इसलिए क्यों न महिला दिवस के मौके पर उन्हें तोहफा दिया जाए। ताकि उनके चेहरे पर मुस्कान की एक झलक हम भी देख पाएं। बस आपको तोहफे का चुनाव करते समय उनकी पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखना होगा। यहां हम कुछ खास उपहारों के बारे में जिक्र करेंगे, जो आपकी मां के लिए बेहतरीन हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
मदर्स डे पर अपनी मां को दें ये खास तोहफे :
सेल्फ-केयर गिफ्ट
इस मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए आप उन्हें सेल्फ-केयर गिफ्ट दे सकते हैं। उन्हें आप उनकी पसंद और जरूरत के स्किन केयर और मेकअप प्रोडक्ट्स गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, आप पार्लर में मसाज या फेशियल सर्विस बुक कर सकते हैं।
मां की मनपसंद साड़ी
अगर आपकी मां को साड़ी पहनना पसंद है, तो उनके लिए एक खूबसूरत साड़ी खरीद सकती हैं। बनारसी, कांजीवरम, चंदेरी या सिल्क की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं, जो उन्हें बेहद पसंद आएगी। उनकी पसंद के रंग और डिज़ाइन को ध्यान में रखते हुए सही साड़ी का चयन करें और देखिए कैसे उनका चेहरा खिल उठेगा।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
ज्वेलरी गिफ्ट करें
इस मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए गिफ्ट के लिए ज्वेलरी का ऑप्शन भी बेस्ट रहेगा। इसमें आप ब्रेसलेट, नेकलेस, फिंगर रिंग, ईयररिंग्स, गले की चेन और की तरह की ज्वेलरी उन्हें गिफ्ट कर सकते है। आप सोना-चांदी या फिर आर्टिफिशियल किसी भी तरह की ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं।
बैग्स
आप अपनी मम्मी को गिफ्ट के तौर पर पसंद और जरूरत के मुताबिक उन्हें बैग गिफ्ट कर सकते हैं। स्लिंग या हैंड बैग अलग-अलग डिजाइन और साइज में आप ले सकते हैं।