Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऐसे बनाएं ‘मटर की चटपटी टिक्की’, यहां है आसान रेसिपी

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Dec 03, 2022 | 07:31 AM

Photo: Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मटर से बनने वाले टेस्टी फूड आइटम्स खूब बनाए जाते है। फिर मटर की बनी डिश तो कमाल ही होती है। हरी मटर पौष्टिकता से भरपूर होती है। कई बच्चे भले ही मटर की सब्जी न खाएं लेकिन जब बात मटर की टिक्की की आती है तो वे इसे बड़े चाव से खाते हैं।  

मटर की टिक्की सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब है ऐसा नहीं है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। और ये कम वक्त में ही तैयार हो जाती है। आइए जानें मटर की टिक्की बनाने की सिंपल रेसिपी

सम्बंधित ख़बरें

IPL इतिहास की वो 7 टीमें जिन्होंने लगाया ‘जीत का शतक’, मुंबई इंडियंस के नाम है सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड

होर्मुज स्ट्रेट में इजरायली जहाज पर ईरानी ड्रोन का भीषण हमला, धू-धू कर जला शिप; मिडिल ईस्ट में भारी तनाव

‘कई रातें अकेले रोई…’ Celina Jaitly का छलका दर्द; तलाक और कस्टडी लड़ाई के बीच लिखा इमोशनल नोट

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, ISI कनेक्शन आया सामने, 5 आरोपी गिरफ्तार

 सामग्री

हरी मटर – 2 कप

आलू – 3-4

ब्रेड का चूरा – 1/2 कप

अदरक कटा – 1 टी स्पून

हरी मिर्च कटी – 1

काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून

गरम मसाला – 1/4 टी स्पून

चाट मसाला – 1/2 टी स्पून

हरा धनिया – 2-3 टेबलस्पून

नींबू रस – 1 टी स्पून

तेल – जरूरत के मुताबिक

नमक – स्वादानुसार

 बनाने की विधि

मटर की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले मटर को छील लें। इसके बाद एक बर्तन में पानी डालकर गर्म करें और उसमें मटर डालकर उबाल लें । इसके बाद मटर को पानी से निकालकर एक बाउल में रख दें । अब आलू को उबालें और फिर उसके बाद आलू के छिलके उतार मिक्सिंग बाउल में डालकर उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद मटर को भी मैश करें और उसे आलू में डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें ।  

अब इस मिश्रण में ब्रेड का चूरा और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दें। फिर बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक समेत सारे मसाले मिश्रण में डालकर ठीक से मिक्स कर दें।  आखिर में हरी धनिया पत्ती और नींबू का रस मिला दें।  मटर की टिक्की के लिए मसाला बनकर तैयार है। अब थोड़ा-थोड़ा मसाला हाथ में लेकर पहले उनकी बॉल बना लें। उसके बाद उन्हें टिक्की का आकार देकर एक प्लेट में रखते जाएं।  इसी तरह सारी मटर टिक्की बना लें।  

एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर 1 टी स्पून तेल डालकर चारों ओर फैलाएं।  इसके बाद तवे की क्षमता के अनुसार उस पर मटर टिक्की रखकर रोस्ट करें।  कुछ देर तक रोस्ट करने के बाद टिक्की को पलटा लें और दूसरी ओर से सेकें।  इसी तरह टिक्की को तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से उसका रंग सुनहरा होकर टिक्की क्रिस्पी न हो जाए।  इसके बाद मटर टिक्की को एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारी मटर टिक्की को सेंक लें। अब टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म मटर टिक्की को सर्व करें।  

This is how to make chutney peas tikki here is the easy recipe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2022 | 07:31 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.