Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुनिया की ये अनोखी जगहें, जहां लड़की के पीरियड्स आने पर मनाया जाता हैं जश्न

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Dec 23, 2021 | 01:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: मासिक धर्म यानी पीरियड्स को लेकर दुनिया में कई सारी मान्यताएं है। ये एक ऐसा विषय है, जिस पर हमेशा से चुप्पी साधी रही थी, लेकिन बदलते वक्त के साथ 21 वीं सदी में अब मासिक धर्म यानी पीरियड्स पर खुलकर बात की जा रही है। हम सब जानते है इससे जुड़ी कई सारी मिथक है। जिसपर आज कई सारे बातें होती है। 

जी हां महीने के उन दिनों में लड़कियों पर कई सारे नियम लगाएं जाते है, जैसा घर के एक कोने में ही बैठना, किचन में न जाना, पूजा पाठ न करना, अचार को न छूना इन सभी नियमों को पालन करते हुए लड़कियां उन मुश्किल दिनों में रहती है, लेकिन अब दौर बदल चूका है, आपको बता दें कि दुनिया में ऐसी कई जगहें है जहां, लड़कियों को पीरियड्स आने पर जश्न मनाया जाता है। 

जी हां जहां लड़कियों के पीरियड्स को अपवित्र माना जाता है, वही दुनिया में कुछ जगहें ऐसी भी है जहां इसे बेहद पवित्र और ख़ुशी की बात मानी जाती है। यहां लड़कियों के पहले पीरियड्स को मनाया जाता है और उसे बेहद यादगार बनाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि आखिर दुनिया में वो कौनसी जगहें है जहां लड़कियों के पीरियड्स आने पर जश्न मनाया जाता है और वहा खुशियों का माहौल रहता है। 

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026: कनाडा के युवराज सिंह को जगी बड़ी उम्मीद, कहा- शतक से संवरेगा भविष्य

युवराज समरा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

‘जब से कनाडा ने वर्ल्ड कप के लिए…’, न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद युवराज समरा ने कही ये बात

T20 World Cup में कनाडा के युवराज समरा ने रचा इतिहास, एसोसिएट टीमों के लिए ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी बने

दक्षिण भारत (South India)

जी हां चौंक गए ना? जी हां हमारे दक्षिण भारत में पीरियड्स को लेकर बहुत सुंदर प्रथा है। कुछ तमिल समुदाय लड़की के पहले मासिक धर्म के दौरान उसे एकांत में नहलाकर पौष्टिक आहार देते हैं। फिर कुछ रिश्तेदारों को बुलाकर उसकी पूजा की जाती है और तोहफे दिए जाते हैं।  को करते हुए लड़की को खूबसूरत साडी पहनाई जाती है, उसे तैयार किया जाता है। 

जापान (Japan)

पीरियड्स को पवित्र नजरियें से देखने में जापान भी कहीं पीछे नहीं है। जी हां जापान में लड़की को पहली बार पीरियड्स आने पर लड़की की मां ‘sekihan’ नाम की डिश बनाती है, जिसमें चावल और बीन्स होते हैं। इस डिश को पूरा परिवार इसे खाता है और लड़की के पहले पीरियड्स का जश्न मनाता है। 

आइसलैंड (Iceland)

आपको बता दें कि दुनिया के अलग-अलग देशों में उनके अलग और खास तरिके से लड़कियों का पहला परेड सेलिब्रेट किया जाता है। जी हां यहां पहले पीरियड्स पर केक खाने को मिलता है जिसे लड़की की मां बनाती है और इस केक का रंग लाल और सफेद होता है। उस वक्त यह केक खास कर लड़की के पीरियड्स आने पर काटता है और जश्न मनाया जाता है। 

फिलीपीन्स (Philippines)

आपको बता दें कि इस देश की प्रथा बेहद ही अजीब है। इस दौरान लड़की की मां अपनी बेटी के कपड़ों को धोती है और उसे उसके चेहरे पर लगाती है। ऐसा माना जाता है कि इससे लड़की को मुंहासे नहीं होते। फिर लड़की 3 सीड़ियों से कूदती है, इसका मतलब है कि वह 3 दिन इसी अवस्था में रहेगी। इस तरह यहां लड़की के पीरियड्स आने पर अनोखे तरिके से जश्न मनाया जाता है। 

ब्राजील (Brazil)

ब्राजील में लड़की के पीरियड्स को बेहद खास तरिके से मनाया जाता है। यहां पीरियड्स को एक खबर की तरह लेकर रिश्तेदार और खास दोस्तों के बीच इसका एलान किया जाता है। इस जश्न में पुरुष भी शामिल होते हैं और बड़े ही धूमधाम से यह दिन मनाया जाता है। ब्राजील की यह बात वाकई में सिखने लायक है। 

इटली (Italy)

आपको बता दें की इटली में भी इस दिन को बेहद अच्छा माना जाता है। इटली में लड़की के पहले पीरियड्स के बाद उसे Signora (young lady) कहा जाता है और लोग लड़की को बधाई देने आते हैं और इसकी खुशियां मनाते है। 

इजराइल (Israel)

आपको बता दें कि दुनिया में ऐसे कितने देश है जो अपने ख़ुशी का इजहार कुछ मीठा खाकर या खिलाकर करते है ठीक वैसे ही यहां पीरियड्स आने पर लड़की को शहद खिलाया जाता है और माना जाता है कि इसके बाद आने वाले पीरियड्स में उसे कोई दिक्कत नहीं आएगी और वो पूरी तरह स्वस्थ रहेगी। 

क्रोएशिया (Croatia)

क्रोएशिया में लड़की के पहले पीरियड्स पर बेहद जश्न मनाया जाता है। यहां की प्रथा के अनुसार लड़की के साथ सभी लोग मिलकर रेड वाइन पीते है और खुशियां मनाते है। 

दक्षिण अफ्रीका (South Africa)

दुनिया में कई सरे देश है जो मासिक धर्म को पवित्र मानते है और इसे सकारात्मक नजरिये से देखते है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में लड़की के पहले पीरियड्स पर शानदार जश्न मनाया जाता है और उसे ढेर सरे गिफ्ट्स दिए जाते हैं।  

कनाडा (Canada)

बाकी देशों के मुकाबले कनाडा में लड़की के पीरियड्स को लेकर थोड़ा अलग ही रिवाज है। यहां पीरियड आने के बाद एक साल तक लड़की बेरी नहीं खा सकती।

These unique places of the world where a girls period is celebrated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2021 | 01:20 PM

Topics:  

  • Canada
  • Croatia
  • Israel
  • Japan
  • South Africa
  • Unique Celebration
  • World

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.