Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादी के बाद ससुराल में ये टिप्स करेंगी बड़ा काम, खुशहाल रहेगा हमेशा वैवाहिक जीवन

नई बहू को ससुराल के नियम कायदों को जल्द से जल्द अपना लेना चाहिए ताकि उसके ससुराल में रहने में दिक्कत न आए और ससुराल वालों को भी बहू से कोई शिकायत का मौका न मिले।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 28, 2024 | 10:18 PM

शादी के बाद ससुराल में ये टिप्स करेंगी बड़ा काम

Follow Us
Close
Follow Us:

Healthy Habits of Brides: शादी जीवन का एक अहम पड़ाव है। इसके ज़रिए नए रिश्ते और जीवनसाथी मिलता है। शादी के बाद लड़की के जीवन में कई बदलाव आते हैं। सबसे पहला बदलाव लड़की के घर और परिवार में होता है। शादी के बाद लड़की अपने पति के घर में उनके परिवार के साथ रहना शुरू करती है।

ऐसे में नई बहू को ससुराल के नियम कायदों को जल्द से जल्द अपना लेना चाहिए ताकि उसके ससुराल में रहने में दिक्कत न आए और ससुराल वालों को भी बहू से कोई शिकायत का मौका न मिले। यहां कुछ ऐसी आदतें बताई जा रही हैं जो शादी के तुरंत बाद बहू को अपना लेना चाहिए ताकि उसका शादीशुदा जीवन खुशहाल हो जाए। आइए जानते है इन आदतें के बारे में-

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

सम्बंधित ख़बरें

Budget 2026: निर्मला सीतारमण बदलेंगी बजट का पारंपरिक स्वरूप, पार्ट-B पर रहेगा सरकार का विशेष ध्यान

Water Crisis: 1500 तालाबों वाला जिला फिर भी प्यासा? गोंदिया में भूजल स्तर गिरने से 4 तहसीलों में हाहाकार

FASTag यूजर्स के लिए बड़ी राहत: अब नहीं होगा बार-बार KYC, 1 फरवरी से लागू हुआ नया नियम

Budget 2026: बजट से पहले क्यों खिलाई जाती है ‘दही-चीनी’? जानिए राष्ट्रपति भवन की इस मीठी परंपरा की कहानी

सास-ससुर का ध्यान रखें

जानकारों के अनुसार, शादी के बाद लड़की की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। उसे अपने पति की जिम्मेदारियों में साथ देना होता है। पति के माता पिता को अपने माता पिता के समान मानकर उनका ध्यान रखें।

सास-ससुर की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानें और उसी के मुताबिक उनके खान-पान और दवाओं की देखरेख करें। जब आप पति के माता पिता की देखभाल करेंगी और उन्हें अपना अभिभावक बना लेंगी तो इससे आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बन सकता है, क्योंकि आपका ससुराल पक्ष खुशहाल हो जाएगा।

पति की पसंद-नापसंद जानें

ससुराल में सबसे करीबी आपका पति होता है। इसलिए जरूरी है कि पति के साथ आपका रिश्ता प्यार और भरोसे पर टिका हो। इसके लिए पति की पसंद और नापसंद को जानें।

आप पति से उनकी पसंद के बारे में पूछ सकती हैं या अपनी सास व परिवार के अन्य सदस्यों से पति की रुचि के बारे में जानकारी एकत्र कर सकती हैं। इससे पति भी आपकी रुचि और पसंद पर ध्यान दे सकते हैं और ससुराल में एडजस्ट होने में आपकी मदद कर सकते हैं।

धैर्य बनाए रखना

शादी के बाद बहुत सारे बदलाव होते हैं। कई ऐसी बातें या चीजे नई बहू को अपनानी होती हैं जो शायद उन्हें पसंद भी न हों। कई बार नई बहू जिम्मेदारियों और अत्यधिक कामकाज में व्यस्तता के कारण दबाव में आ जाती हैं और तनाव महसूस करने लगती हैं। ऐसी स्थिति में झुंझलाहट, गुस्सा आना सामान्य है लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए। गुस्से पर नियंत्रण रखें। शारीरिक और मानसिक तौर पर बदलावों को अपनाने के लिए तैयार रहें। धैर्यवान रहकर आप आसानी से हर समस्या का समाधान तलाश सकते हैं।

ससुराल की जीवनशैली अपनाएं

शादी के बाद ससुराल जाएं तो सबसे पहले ये समझें कि ससुराल वालों की जीवनशैली कैसी है। ससुराल में सब कितने बजे उठ जाते हैं। उनके सोने का समय क्या है। लंच और डिनर की क्या टाइमिंग है।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

ससुराल की जीवनशैली को समझकर उसे जल्द से जल्द अपना लें। इससे आप परिवार से साथ जल्द ही एडजस्ट कर सकेंगी और ससुराल वालों के लिए आपको अपनाना आसान हो जाएगा।

 

These tips will help a lot in in laws house after marriage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2024 | 10:18 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.