Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिंपल्स के दर्द से निजात पाने में ये नुस्खे कर सकते हैं मदद, आज़मा कर देखें

  • By navabharat
Updated On: May 28, 2024 | 02:45 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: पिंपल्स के दर्द और इससे होने वाले दाग-धब्बे से कई लोग परेशान रहते हैं। चेहरे पर पिंपल्स, यानी मुंहासे निकलना एक आम बात है। लड़कियों को मुंहासे उनके पीरियड्स के दिनों में भी निकलते हैं। मगर अधिकतर लोगों को गलत खाने-पीने, खराब लाइफस्टाइल की वजह से या फिर हार्मोनल इंबैलेंस होने की वजह से एक्‍ने निकलते हैं। तो ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इससे निजात पा सकते हैं आइए जानें इन घरेलू नुस्खों के बारे में –

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, पिंपल्स के दर्द को दूर करने में नारियल का तेल आपके बेहद काम आ सकता है। नारियल के तेल के अंदर एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो न केवल पिंपल्स के कारण होने वाली सूजन को दूर कर सकते हैं बल्कि दर्द और लालिमा दोनों से राहत मिल सकती है। ऐसे में आप प्रभावित स्थान पर इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टी ट्री ऑयल मुंहासों सहित आपकी सभी सौंदर्य समस्याओं के लिए वरदान माना गया है। यह तेल एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी गुण से भरा होता है, जो हानिकारक जीवाणुओं को तेजी से निकालकर मुंहासों को ठीक करता है। इसे फेस पर लगाने के लिए टी ट्री ऑयल की 2 बूंदें लें और उसमें (नारियल तेल/बादाम तेल/जोजोबा तेल) की 10 बूंदें मिलाएं। इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। बाद में गर्म पानी से धो लें।

पिंपल्स के दर्द को दूर करने में बर्फ से की गई सिकाई आपके बेहद कम आ सकती है। बता दें कि बर्फ से न केवल आप अपने चेहरे को साफ कर सकते हैं बल्कि इससे पिंपल्स के दर्द से राहत मिल सकती है।  ऐसे में आप एक कपड़े में बर्फ को लपेटें और प्रभावित स्थान पर रखें। फायदा मिलेगा। ध्यान रहे बर्फ को डायरेक्ट स्किन पर रखने से बचें ।

These tips can help in getting rid of the pain of pimples try them

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2023 | 06:00 AM

Topics:  

  • Pimples

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.