- Hindi News »
- Lifestyle »
- These Organic Face Masks Will Help You Get Rid Of Tanning In Summer
गर्मी के मौसम में टैनिंग से निजात दिलाएंगे ये ऑर्गेनिक फेस मास्क, ख़ुद बनाइए अपने हाथों से
तेज धूप में रहने से त्वचा की रंगत उड़ जाती है, और यह काली दिखने लगती है। वैसे तो बाजार में कई तरह के सन टैन रिमूवर क्रीम उपलब्ध हैं। लेकिन आप घरेलू उपायों से भी टैनिंग को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
- Written By: सीमा कुमारी

स्किन से टैनिंग हटाने के नेचुरल घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Home Remedies To Remove Sun Tan In Summer: गर्मियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा को ज्यादा ध्यान और देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि इस मौसम में टैनिंग की समस्या होने लगती है। जिससे स्किन का नेचुरल ग्लो कम हो जाता है और रंग सांवला दिखने लगता है।
जिससे त्वचा डल और बेजान दिखने लगती है। खासकर जब आप बिना किसी सनस्क्रीन के बाहर निकलते हैं, तो ये समस्या और भी बढ़ जाती है। आपको बता देंं, टैनिंग सिर्फ चेहरे तक सीमित नहीं रहती बल्कि हाथों, गर्दन, पैरों और शरीर के दूसरे पार्ट्स को भी इफेक्ट कर सकती है।
हालांकि, मार्केट में कई तरह के केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, जो टैनिंग हटाने का दावा करते हैं, लेकिन ये आपकी स्किन के लिए हमेशा फायदेमंद नहीं होते है। इसलिए, नेचुरल तरीकों से टैनिंग हटाना सबसे ज्यादा बेहतर और सुरक्षित उपाय है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ घर पर बनने वाले टैन रिमूवल मास्क बताने जा रहे है। जिसे आप अपनी पूरी बॉडी पर यूज कर सकती है। ये आपकी स्किन से टैन तो हटाएंगे की साथ ही स्किन ग्लोइंग भी बनाएंगे –
सम्बंधित ख़बरें
स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर क्यों खर्च करना? इन 5 नेचुरल जूस से पाएं बेदाग और निखरी रंगत।
Dark Circles Remedies: आंखों के नीचे काले घेरे जड़ से हो जाएंगे खत्म! सोने से पहले कर लें ये 1 काम
घर पर 5 मिनट में तैयार करें देसी घी वाला वॉटरप्रूफ काजल, बनाने का तरीका है बेहद आसान
सिर्फ 10 मिनट में पाएं ग्लैमरस लुक! वैलेंटाइन डे के लिए बेस्ट हैं ये आसान मेकअप हैक्स
गर्मियों में बॉडी से टैनिंग हटाने के लिए अपनाए ये नेचुरल घरेलू उपाय :
दही और बेसन मास्क
गर्मियों में दही और बेसन का मास्क टैन हटाने के लिए सबसे असरदार माना जाता है। ये स्किन को डी-टैन करता है। स्किन की डेड स्किन सेल्स हटाता है और स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता है।
इस मास्क को बनाने के लिए 2 टेबलस्पून दही में 1 टेबलस्पून बेसन मिलाएं, आधा चम्मच हल्दी और कुछ बूंदें नींबू का रस डालें। इस पेस्ट को टैनिंग वाली जगह पर लगाकर 15-20 मिनट तक रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
पपीता और शहद मास्क
गर्मियों में बॉडी से टैनिंग हटाने के लिए आप पपीता और शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मास्क बनाने के लिए आप आपको 3-4 पपीते के टुकड़े लेने हैं और उन्हें मैश कर लेना है। मैश पपीते में 1 चम्मच शहद मिलाएं और इसे टैनिंग वाले एरिया पर लगाएं। अब इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धोकर मॉइस्चराइज लगा लें। ये मास्क स्किन को नेचुरल तरीके से एक्सफोलिएट करता है। डल स्किन को ग्लोइंग बनाता है और स्किन को डीपली मॉइस्चराइज करता है।
आलू और दही मास्क
टैनिंग हटाने के लिए आप आलू और दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 1 आलू को कद्दूकस करना है और उसमें 1 चम्मच दही मिलाना है। इस पेस्ट को स्किन पर लगाकर 15-20 मिनट रखें और फिर धो लें। बता दें, आलू में मौजूद एंजाइम स्किन लाइटनिंग में मदद करते हैं। साथ ही स्किन व्हाइटनिंग में असरदार हैं। ये मास्क पिगमेंटेशन को कम करता है और टैनिंग को हल्का करता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
टमाटर और नींबू मास्क
बॉडी से टैनिंग हटाने के लिए टमाटर और नींबू मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 1 पका हुआ टमाटर का पीस लेना है और उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिला लेना है, और इसे टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन स्किन को डिटॉक्स करता है और नींबू में मौजूद विटामिन सी टैनिंग को हल्का करता है।
These organic face masks will help you get rid of tanning in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई कोस्टल रोड पर BEST बसों का टोटा: यात्रियों ने की 100 फेरों की मांग, घंटों इंतजार से बढ़ा जनता का गुस्सा!
Feb 16, 2026 | 03:22 PMपहले इंदौर, अब हरियाणा में गंदा पानी पीने से 12 लोगों की मौत, छांयसा गांव में छाया मातम
Feb 16, 2026 | 03:17 PMजम्मू में किसानों की हुंकार, 1965 और 71 की जंग के मुआवजे पर छिड़ा संग्राम; सरकार को दिया आखिरी अल्टीमेटम!
Feb 16, 2026 | 03:17 PMभिवंडी निजामपुर मनपा का बड़ा कदम, 90 एमएलडी गंदे पानी पर होगी वैज्ञानिक प्रक्रिया
Feb 16, 2026 | 03:17 PMसोलापुर में हिट-एंड-रन, तीन कॉलेज दोस्तों की मौके पर मौत, चालक फरार
Feb 16, 2026 | 03:16 PMडॉक्टरों की मदद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक, जानें ब्रिटिश डिप्टी PM ने एआई को क्यों बताया गेम-चेंजर
Feb 16, 2026 | 03:15 PMक्या जेल जाने के बाद माफ हो जाएगा राजपाल यादव का 9 करोड़ का कर्ज? जानिए क्या कहता है कानून
Feb 16, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














