Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सकट चौथ पूजा में चढ़ने वाले तिल के लड्डू ज़रूर खाएं, वजह जानकर एक की बजाय कई खाएंगे

तिल और गुड़ को आयुर्वेद और मॉर्डन साइंस दोनों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। तिल के लड्डू खाने के कई फायदे बताए है। ऐसे में सर्दियों में इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jan 06, 2025 | 11:30 PM

तिल के लड्डू खाने के फायदे,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Benefits of sesame laddus: भारत संस्कृति में त्योहारों एवं उत्सवों का खास महत्व है। अगर, बात त्योहारों की करें तो, त्योहार न केवल धार्मिक आस्था और परंपराओं से जुड़ा है बल्कि ये हमारे खानपान और हेल्थ पर भी पॉजिटिव इम्पेक्ट डालता है। ऐसा ही एक विशेष पर्व है सकट चौथ।

इस साल सकट चौथ 17 जनवरी 2025, शुक्रवार को है। यह व्रत हर साल माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत को सकट चौथ के अलावा संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट, माघ चतुर्थी आदि नामों से जाना जाता है।

मान्यता है कि सकट चौथ भगवान गणेश की पूजा को समर्पित है, इस दिन महिलाएं संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, जिसका पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। इस दिन तिल और गुड़ से बने लड्डू खाने और दान करने की भी विशेष परंपरा है। तिल और गुड़ को आयुर्वेद और मॉर्डन साइंस दोनों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। तिल के लड्डू खाने के कई फायदे बताए है। ऐसे में आइए जानते है एक्सपर्ट से तिल के लड्डू खाने के फायदे-

सम्बंधित ख़बरें

क्या आप जानते हैं पलाश के फूल और बीज में छिपा है सेहत और खूबसूरती का राज?

बिना दवा के तनाव और एंग्जायटी का इलाज! जानें क्या है बिब्लियोथेरेपी जो बदल सकती है आपका मूड

बच्चों में हाई बीपी के ये लक्षण कहीं आप भी तो नहीं कर रहे मिस? भविष्य में पड़ सकता है पछताना

घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आती नींद, कहीं आप तो नहीं है स्लीप ऑनसेट इनसोमनिया का शिकार?

तिल के लड्डू खाने से कई फ़ायदे होते हैं

एक्सपर्ट के मुताबिक तिल प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है। साथ ही, इसमें थोड़ा ही सही लेकिन विटामिन डी भी पाया जाता है। सर्दियों के मौसम में तिल खाना काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि तिल शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

एनर्जी देता है

तिल और गुड़ दोनों ही शरीर को एनर्जी देते है। ऐसे में गुड़ से बने तिल के लड्डू खाने से बॉडी एनर्जेटिक रहती है। एक्सपर्ट ने बताया कि तिल में हेल्दी फैट और गुड़ में नेचुर शुगर होती है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करती है।

पाचन तंत्र को सुधारता है

एक्सपर्ट ने बताया कि गुड़ से बने तिल के लड्डू पाचन को भी बेहतर बनाते है। तिल के लड्डू में फाइबर होता है, जो कब्ज और पेट की समस्याओं को दूर करता है। ये सर्दियों में होने वाली अपच और गैस की समस्याओं को भी कम करता है।

अस्थमा में फायदेमंद

आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता ने बताया कि तिल का सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद है। तिल में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो श्वसन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे अस्थमा के मरीजों को राहत मिलती है।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-  

हड्डियों के लिए फायदेमंद

तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। तिल के लड्डू खाने से बोर्न मेरो भी बढ़ता है। ये बुजुर्ग और महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है।

 

There are many benefits of eating sesame laddus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 06, 2025 | 11:30 PM

Topics:  

  • Health Tips
  • heath benifits

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.