मौसम है आम का, ऐसे बनाइए आम की स्पेशल आइसक्रीम की रेसिपी
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
-सीमा कुमारी
गर्मियों का फल आम और आम का मतलब है इससे बनाई जाने वाली टेस्टी डिश। ऐसे में अगर इस मौसम में आइसक्रीम खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। तो आज हम आपको मैंगो आइसक्रीम बनाने की रेसिपी बताएंगे जिससे आप बड़ी आसानी से घर पर ही आइसक्रीम बना सकते हैं।
सामग्री
- 1 कप दूध
- 3 कप क्रीम
- 1 कप आम, प्यूरी
- 1 कप आम , टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 टेबल स्पून कस्टर्ड पाउडर
- 1 टेबल स्पून वनीला
- 1 कप चीनी
बनाने की विधि
मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले कस्टर्ड को एक चौथाई कप दूध में मिलाकर एक तरफ रख दें।
सम्बंधित ख़बरें
बाकी बचे हुए दूध और चीनी को एक साथ गर्म कर लें। चीनी को पूरी तरह घुलने दे और इसमें उबाल आने दें।
जब इसमें उबाल आने लगे तो इसमें कस्टर्ड मिश्रण डालकर दोबारा उबाल आने दें, धीमी आंच पर एक मिनट पकाएं आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
इसमें मैंगो प्यूरी, आम के टुकड़े, क्रीम और वनीला डालें। इसे अच्छे से मिलाकर टाइट ढक्कन वाले कंटेनर में डालें।
पूरी तरह सेट होने के लिए फ्रिज में रखें, इसे बाहर निकाले और हैंड बीटर की मदद से फेंटे और वापस फ्रिज में रख दें।
इन टिप्स को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रीम बना सकते हैं।
