Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस दिन लग रहा है साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय और इस दरम्यान क्या करने से बचें

  • By navabharat
Updated On: May 28, 2024 | 12:12 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: साल 2023 का पहला ‘सूर्य ग्रहण’ (Surya Grahan 2023) 20 अप्रैल 2023 को लगने जा रहा है और हर कोई इससे जुड़ी खबरों पर नजर गढ़ाए बैठा है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और न ही भारत में रहने वाले लोगों पर इसका कोई प्रभाव पड़ेगा। ये सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से प्रारंभ होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण शुरू होने से लेकर खत्म होने तक कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें करने की मनाही होती है। साथ ही ग्रहण के दौरान कुछ नियमों का भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है। अधिकतर लोग जानते हैं कि सूर्य ग्रहण से पहले सूतक काल लग जाता है और ग्रहण समाप्त होने पर हटता है। यह सूतक काल बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। आइए जानें क्या होता है सूतक काल और इस दौरान कौन से काम नहीं करने चाहिए।

सूर्य ग्रहण का समय

खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल माह में इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह करीब 7:05 पर शुरू होगा और दोपहर 12:29 पर समाप्त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण की कुल समय अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण समय से 12 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है, जबकि चंद्र ग्रहण में सूतक काल 09 घंटे पूर्व प्रारंभ होता है। सूतक काल को एक प्रकार से अशुभ समय मानते हैं, इसमें कोई भी मांगलिक शुभ कार्य नहीं करते है। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों को छोड़कर सभी को भोजन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समापन के कुछ समय बाद सूतक काल का अंत होता है। जिस स्थान पर सूर्य ग्रहण दिखाई देता है, वहां पर सूतक काल मान्य होता है।

  • सूतक काल में जातक को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए
  • सूतक काल के समय में सोना मनाही होती है।
  • इस समय बच्चों और बुजुर्गों को छोड़कर किसी को भोजन नहीं करना चाहिए ।
  • सूतक काल के समय में आप अपने इष्ट देव के नाम का जप कर सकते हैं। इस समय में मंदिर के कपाट बंद रहते हैं।  
  • सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को भी विशेष ध्यान रखना होता है।
  • उनको नुकीली वस्तुओं जैसे सुई, कैंची, चाकू आदि का उपयोग किसी काम में नहीं करना चाहिए।

यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर दृश्यमान होगा।

कुछ लोगों को सूतक काल को लेकर यह भ्रांति है कि सूर्य ग्रहण कहीं भी हो लेकिन सूतक काल हर जगह लगता है। ऐसे में स्पष्ट कर दें कि जहां सूर्य ग्रहण दिखाई देता है, केवल उसी जगह पर सूतक काल मान्य होता है। अन्य जगहों पर सूतक काल नहीं माना जाता है।

The first solar eclipse of the year 2023 is taking place on this day know the time of sutak period and what to avoid during this

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2023 | 06:30 AM

Topics:  

  • Solar Eclipse

सम्बंधित ख़बरें

1

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा आज, जानिए भारत में नजर आएगा या नहीं

2

सोमवार को लग रहे सूर्य ग्रहण से इन 3 राशि वालों के जीवन में आएगा चमत्कारी बदलाव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.