इस दिन रखा जाएगा ‘अहोई अष्टमी’ का व्रत, क्या करें और क्या नहीं, ज़रूर जानें
- Written By: मृणाल पाठक
-सीमा कुमारी
कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष में मनाई जानी वाली ‘अहोई अष्टमी’ (Ahoi Ashtami) इस साल 28 अक्टूबर को गुरुवार के दिन है। संतान (Children) की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की मंशा से किया जाने वाला ‘अहोई अष्टमी’ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।
यह व्रत ‘करवाचौथ’ के ठीक तीन दिन बाद मनाया जाता है। करवा चौथ (Karwa Chauth Vrat) के समान ‘अहोई अष्टमी’ (Ahoi Mata Puja) का दिन भी कठोर उपवास का दिन होता है और बड़ी संख्या में महिलाएं पूरे दिन जल तक ग्रहण नहीं करती हैं। आकाश में तारों को देखने के बाद ही व्रत को तोड़ा जाता है। आइए जानें इस व्रत के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं –
सम्बंधित ख़बरें
आज है अहोई अष्टमी, संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए करें विधिवत व्रत, ज़रूर पढ़ें यह कथा
आज है अहोई अष्टमी व्रत, जानिए पूजा मुहूर्त, विधि और तारों को अर्घ्य देने का समय
अहोई अष्टमी सोमवार को, जानिए पूजा मुहूर्त और इस विशेष अष्टमी का आपके जीवन में महत्व
अहोई अष्टमी व्रत में बिल्कुल न करें ये गलतियां, निष्फल जाएगी पूजा
इन बातों का रखें खास ख्याल
इस दिन ‘अहोई माता’ की पूजा करने से पहले भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें।
‘अहोई अष्टमी’ का व्रत तारों को देखकर खोला जाता है। इस दिन तारों के निकलने के बाद उनकी पूजा की जाती है।
इस दिन कथा सुनते समय 7 प्रकार के अनाज अपने हाथ में रखें। पूजा के बाद यह अनाज गाय को खिला दें।
‘अहोई अष्टमी’ के व्रत पूजा करते समय बच्चों को साथ में जरूरी बैठाएं और ‘अहोई माता’ को भोग लगाने के बाद वो प्रसाद अपने बच्चों को जरूर खिलाएं।
