Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महंगे फर्नीचर को दीमक से बचाने का सबसे बढ़िया घरेलू उपाय, रामबाण की तरह करेगा काम

  • By navabharat
Updated On: Feb 01, 2022 | 08:30 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी 

अक्सर लोग घर को सजाने के लिए महंगे-महंगे फर्नीचर खरीदते हैं। लेकिन,अगर किसी चीज को नुकसान हो जाए, तो बहुत तकलीफ होती है। कई घरों में ‘दीमक’ (Termite) जैसे विनाशक जीव ग्रहण बन जाते हैं और यह धीरे-धीरे घर में रखे फर्नीचर को खोखला कर देते हैं। लेकिन, अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरुरत नहीं है। क्योंकि, इससे निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं। आइए जानें क्या हैं वे उपाय-

आमतौर पर लकड़ी के फर्नीचर में दीमक लग जाती है। दीमक लगे फर्नीचर में से लकड़ी का बुरादा निकलता है, यही पहचान है कि, वहां दीमक लग चुका है। लकड़ी के अलावा किताबों को भी यह खाता है। किताब में दीमक लगने पर यह खराब हो जाती है। यहां तक कि कागज के नोटों को भी दीमक चट कर जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

अब गैस या इंडक्शन के बिना बनेंगा खाना, पतले से कपड़े पर बर्तन होगा गर्म, जानें क्या है तकनीक

प्रदूषण से काफी हद तक बचाएंगे ये 5 पौधे, दिवाली से पहले घर में ज़रूर लगाएं

गंदे शीशे की साफ करने के बेहतरीन घरेलू नुस्खे, आज़मा कर देखिए

दीमक से फर्नीचर और दीवार को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय!

दीमक घरेलू सामान के अलावा पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचाता है। यह पौधे की जड़ों को खत्म करता है। इससे पौधे जल्दी सूख जाते हैं।एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, नीम का तेल भी दीमक को मारने में बेहद कारगर है। जिस जगह पर दीमक लगी हुई है, वहां रूई से नीम का तेल लगाएं। कुछ दिन में दीमक खत्म हो जाएगा। नीम के तेल की जगह नीम की पत्तियों के रस का भी यूज कर सकते हैं। दरअसल नीम का तेल कीट, पतंग, दीमक और खटमल के शरीर पर विष की तरह काम करता है। इसलिए यह प्रभावी माना जाता है।

मिट्टी का तेल भी दीमक खत्म करने का एक बेहतर उपाय है। इसलिए सप्ताह में कम से कम एक बार आप अपने घर के सारे फर्नीचर को मिट्टी के तेल से साफ करें। यह दीमक को नष्ट कर देता है।

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, दीमक अक्सर गीले स्थानों पर पाए जाते हैं। क्योंकि, उन्हें जीवित रहने के लिए पानी चाहिए होता है। इसलिए ये ध्यान रहे की आप चीज़ों को सूखा रखें, नहीं तो दीमक का हमला हो जायेगा। अगर कहीं अनचाहा पानी दिखे तो उसे तुरंत हटा दें। गंदे पानी के गटर दीमक का उपयुक्त निवास स्थान है, तो उनसे बचने के लिए सावधानी बरतें।

दीमक नष्ट करने के लिए नमक भी एक बेहतर विकल्प होता है। जहां भी आपको अपने फर्नीचर में दीमक दिखाई दे, वहां आप नमक डाल दें। नमक दीमक को धीरे-घीरे गलाने लगता है और वह कुछ ही समय में वह खत्म हो जाते हैं।

यह बात शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि, लाल मिर्च की मदद से भी दीमक को खत्म किया जा सकता है। जिस-जिस स्थान पर दीमक हो वहां लाल मिर्च का पाउडर छिड़क देने से दी वह धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है।

इन सामान्य घरेलू उपचारों की मदद से आप फर्नीचर में लगे दीमक से निजात पा सकते हैं।

The best home remedy to protect expensive furniture from termites will work like a panacea

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2022 | 08:30 AM

Topics:  

  • home remedy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.