बच्चों को बताएं दिवाली का महत्व (सौ.सोशल मीडिया)
Diwali Kids Celebrations: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार का खास महत्व होता है इसमें कई बड़े त्योहार है जिसमें सबसे खास दिवाली होता है। इस मौके को खास बनाने के लिए हर किसी ने तैयारियां कर रखी हैं जहां पर घरों में सजावट से लेकर पकवान बनाने का दौर शुरु हो गया है। बड़ों में जहां पर त्योहार को लेकर खुशी बनी रहती हैं वहीं पर बच्चे भी इस त्योहार को खुशी से मनाते है। इस मौके पर बच्चों को दिवाली की ओर जानकारी हो जाए इसके लिए आप सेलिब्रेशन कर सकते है। यहां पर बच्चों के लिए दिवाली का मतलब बताने के लिए कुछ खास टिप्स बता रहे है जिसमें बच्चे दिवाली का सेलिब्रेशन कर पाएंगें।
यहां पर हिंदू धर्म के खास त्योहार में दिवाली सबसे बड़ा पांच दिनों का त्योहार होता है। जिसमें धनतेरस, नरक चतुर्दशी, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा औऱ भाईदूज का त्योहार आता है। इस दौरान स्कूलों में छुट्टी हफ्ते भर की होती है। इसके लिए बच्चों के लिए दिवाली सेलिब्रेशन के कुछ टिप्स को आप फॉलो कर सकते है।
घर की सजावट करना सिखाएं
दिवाली के समय में घर में सजावट तो होती है इसके लिए आप बच्चों तो दिवाली की तैयारी में शामिल कर सकते है इसमें रंगोली बनाने से लेकर तोरण बनाने की गतिविधियां आती है।
दिवाली की कहानी- महत्व बताएं
यहां पर दिवाली के मौके पर छोटे बच्चों को दिवाली के बारे में जानकारी दें। दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि इसके पीछे एक ऐतिहासिक और धार्मिक कहानी है। इसे लेकर अपने बच्चों को रामायण की कथा सुनाकर या उन्हें भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की कहानी बताकर दिवाली का महत्व समझाएं।
ये भी पढ़ें- दिवाली की खुशियों में कहीं पटाखें ना बिगाड़ दें आपकी आंखों का हाल, इन टिप्स के जरिए रखें ख्याल
दिवाली की पूजा करना सिखाएं
यहां पर दिवाली के मौके पर आप बच्चों को लक्ष्मी पूजा और गणेश पूजा का महत्व समझाएं। इस दौरान पूजा से जुड़े छोटे काम करवा सकते है। इसमें दीये जलाना, पूजा की थाली तैयार करना, या आरती के समय शामिल होना। इससे उनके मन में त्योहार का महत्व बढ़ेगा।
घर पर बच्चे करें सेलिब्रेट (सौ.सोशल मीडिया)
शुभकामनाएं देना सिखाएं
दिवाली के मौके पर सबके साथ खुशियां बांटना सिखाएं। उन्हें ये बताए कि, कैसे वे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को दिवाली की शुभकामनाएं दे सकते हैं। वे हाथ से बने कार्ड्स या डिजिटल संदेश भेज सकते हैं। इससे उनके सामाजिक कौशल और दूसरों के प्रति स्नेह बढ़ेगा।
एक-दूसरे को दिलाएं उपहार
दिवाली के सेलिब्रेशन में आप बच्चों को दिवाली पर छोटे-छोटे उपहार या सरप्राइज दें। अगर एक से ज्यादा बच्चे घर में हैं तो उन्हें एक-दूसरे को उपहार दिलाएं। यह उनके लिए त्योहार का एक खास हिस्सा बन सकता है। उपहारों में नई किताबें, खिलौने या परिधान दे सकते हैं।