प्यार की खूबसूरती निशानी ताजमहल, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली : हम सब जानते है, ताजमहल को विश्व के सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक कहां जाता है। इसके दीवाने न केवल भारत में है बल्कि पूरी दुनिया भर से लोग यहां ताजमहल का दीदार करने आते है। ताजमहल को प्यार की अमर निशानी कहां जाता है। सन 1632 में शुरू हुए ताजमहल की कहानी बेहद रोचक है। आपको बता दें कि 1632 में शुरू हुआ ताजमहल का निर्माण कार्य 1656 में पूर्ण हुआ।
साल 1983 में यूनेस्को ने ताजमहल को विश्व धरोहर घोषित किया। ऐसा कहां जाता है कि शाहजहां के शासनकाल में वास्तुकला का पुनर्जागरण हुआ था। शाहजहां ने कई विश्व प्रसिद्ध धरोहरों का निर्माण किया है। इनमे जामा मस्जिद, लाल किला, ताजमहल यह मुख्य रूप से शामिल है। ताजमहल के बारे में हम सब जानते है लेकिन आज इससे जुड़े जो रोचक बातें हम आपको बताने जा रहे है , इसके बारें शायद आप पता नहीं हों, तो चलिए जानते है दुनिया की खूबसूरत वास्तुकला और प्यार का प्रतीक ताजमहल से जुडी मह्त्वपूर्ण बातें…..
ताजमहल से जुड़ी रोचक बातें
1. हम सब यह बात जानते है की ताजमहल के निर्माण के बाद कारीगर उस्ताद अहमद लाहौरी के हाथ काट दिए गए थे। लेकिन हम आपको बता रहे है की यह बात बिल्कुल गलत है, क्योकि ताजमहल के निर्माण के बाद उस्ताद अहमद लाहौरी ने रेड फोर्ड का भी निर्माण किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
ताजमहल के रॉयल गेट पर फोटोग्राफरों में मारपीट; पर्यटक के सामने जमकर हुआ हंगामा, CISF ने संभाला मोर्चा
ऐल्फा की एडवांस बुकिंग शुरू, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज
भंडारा जिप प्राथमिक में हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत
2. ताजमहल का इतना खूबसूरत निर्माण करने के लिए बहुत मेहनत लगी है। ताजमहल के निर्माण के लिए संगमरमर के पत्थरों पर बारीक़ नक्काशी कार्य करने के लिए पुरे 17 साल लगे थे।
3. उस समय ताजमहल के निर्माण के लिए कुल 32 मिलियन की लागत आयी थी। वर्तमान समय में इसकी कीमत 1 बिलियन डॉलर है।
4. आपको बता दें कि इतिहासकारों की मानें तो कुतुबमीनार की तुलना में ताजमहल की लंबाई अधिक है। ऐसा मन जाता है कि प्यार का प्रतीक ताजमहल कुतुबमीनार से तक़रीबन 5 फीट अधिक ऊंचा है।
5. ताजमहल के दीवार पर जो हस्तलिपि छंद है वो कुरान शरीफ से लिया गया था। कुरान शरीफ इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रंथ है।
6. आप जानकर बेहद हैरान होंगे लेकिन ताजमहल के निर्माण हाथियों का बड़ा योगदान रहा है। इतिहासकारों का इस बारें में कहना है कि 1000 हाथियों ने माल ढुलाई का काम किया था।
7. विश्व में प्रसिद्ध इस नायब खूबसूरत ताजमहल का निर्माण करने के लिए 22 हजार मजदूर लगे थे। इनके बहुत श्रम करने के बाद ताजमहल जैसे खूबसूरत वास्तु का निर्माण हुआ है।
8. ताजमहल में जड़ी गयी जो पत्थरें है उन्हें चीन, तिब्बत, श्रीलंका और भारत के अन्य जगहों से मंगवाया गया था।
9. ऐसा कहा जाता है की शाहजहां काले रंग के ताजमहल निर्माण करना चाहते थे, लेकिन उनके बेटे ने मध्यस्थताकरके सफ़ेद रंग के ताजमहल का निर्माण करवाया था।
