क्या आप भी सनस्क्रीन पर बर्बाद कर रहे हैं हजारों रुपये? किचन की इन चीजों से चमकाएं चेहरा; मिलेगा गजब का निखार
Natural Skincare Remedies: त्वचा की देखभाल के लिए लोग अक्सर महंगे सनस्क्रीन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन किचन में रखी चीजों से आप नेचुरली स्किन पर निखार ला सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
घरेलू उपाय अपनाती महिला (सोर्स. एआई)
Summer Skincare Tips: तेज धूप और बढ़ते पारे के बीच स्किन को टैनिंग और यूवी किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन सबसे बड़ा हथियार माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि महंगी से महंगी सनस्क्रीन लगाने के बावजूद कई बार चेहरे पर कालापन या पिग्मेंटेशन कम नहीं होता। असल में समस्या सनस्क्रीन में नहीं बल्कि उसे चुनने के गलत तरीके और सही जानकारी के अभाव में छिपी है। आज हम आपको बताएंगे कि सनस्क्रीन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कैसे आप किचन की चीजों से अपनी त्वचा के लिए एक सुरक्षित कवच तैयार कर सकते हैं।
सनस्क्रीन खरीदते समय रखें ध्यान
- ज्यादातर लोग सनस्क्रीन खरीदते समय सिर्फ SPF का नंबर देखते हैं लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह पर्याप्त नहीं है।
- हमेशा ऐसी सनस्क्रीन चुनें जिस पर Broad Spectrum लिखा हो। यह आपको UVA और UVB दोनों से बचाती है।
- अगर आपकी स्किन ऑयली है और आपने क्रीम-बेस्ड सनस्क्रीन ले ली है तो यह पोर्स को बंद कर सकती है जिससे मुंहासे हो सकते हैं। ऑयली स्किन के लिए जेल-बेस्ड और ड्राई स्किन के लिए लोशन-बेस्ड विकल्प बेहतर हैं।
- सनस्क्रीन में ऑक्सीबेंज़ोन जैसे रसायनों की जांच जरूर करें। कई बार एक्सपायर्ड या गलत केमिकल वाली सनस्क्रीन त्वचा को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाती है।
घर पर बनाएं नेचुरल क्रीम
अगर आप केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचना चाहते हैं तो आयुर्वेद और किचन के नुस्खे किसी वरदान से कम नहीं हैं। घर पर आप आसानी से टैनिंग रिमूवल और सन प्रोटेक्शन पैक तैयार कर सकते हैं।
दही और मसूर दाल का पैक
मसूर की दाल को पीसकर उसका पाउडर बना लें और उसमें ताजी दही मिलाएं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को ठंडा रखता है और टैनिंग हटाता है वहीं मसूर दाल नेचुरल एक्सफोलिएटर का काम करती है। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें और फिर धो लें। यह धूप से हुए नुकसान की भरपाई करने में रामबाण है।
सम्बंधित ख़बरें
जूते धोने का नहीं है टाइम? बस रातभर जूतों के अंदर रख दें ये 1 चीज, सुबह तक गायब हो जाएगी सारी बदबू
AC Safety Tips: AC ऑन करने से पहले ये बातें नोट कर लें, कंप्रेशर फटने का हो सकता है जानलेवा खतरा
गोंदिया में तापमान 41°C पार, लू को लेकर प्रशासन अलर्ट; स्कूल समय सुबह करने के निर्देश
High Protein Foods : इन 3 चीजों को डाइट में करें शामिल, बिना नॉनवेज के पूरी होगी प्रोटीन की जरूरत
यह भी पढ़ें:- जूते धोने का नहीं है टाइम? बस रातभर जूतों के अंदर रख दें ये 1 चीज, सुबह तक गायब हो जाएगी सारी बदबू
एलोवेरा और नारियल तेल
एलोवेरा जेल में प्राकृतिक रूप से हल्का SPF होता है। इसमें एक बूंद नारियल तेल मिलाकर लगाने से यह ड्राई स्किन के लिए एक बेहतरीन प्रोटेक्टिव लेयर का काम करता है।
सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका
सिर्फ सनस्क्रीन खरीदना ही काफी नहीं है उसे लगाने का तरीका भी मायने रखता है। घर से निकलने के कम से कम 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगानी चाहिए ताकि वह त्वचा में अच्छी तरह समा जाए। इसके अलावा अगर आप लंबे समय तक धूप में हैं तो हर 3-4 घंटे में इसे दोबारा लगाना अनिवार्य है।
याद रखें त्वचा की सुरक्षा सिर्फ महंगे विज्ञापनों से नहीं बल्कि सही चुनाव और घरेलू देखभाल के तालमेल से होती है। इस गर्मी में अपनी स्किन को केमिकल फ्री निखार देने के लिए इन देसी नुस्खों को जरूर आजमाएं।
