Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सपनों के संघर्ष की प्यारी कहानी, एसिड अटैक भी नहीं तोड़ पाया हौसला, अब पति ने भी छोड़ा साथ तो..

  • By दीपिका पाल
Updated On: May 28, 2024 | 01:26 PM

लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: महिलाएं जहां पर हर किसी परिस्थिति में लड़कर आगे बढ़ना जानती है उतना ही सम्मान पाने के काबिल होती है। ऐसी ही एक महिला जिसका नाम है लक्ष्मी अग्रवाल (Lakshmi Agarwal)। जिनका नाम एसिड अटैक सर्वाइवर (acid attack survivor) नहीं एक अद्भुत महिला के नाम से जाना जाता है। जिन्होंने विपरित परिस्थितियों में हार नहीं मानते हुए अपनी जिंदगी को संवारा और एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं के लिए फिर से जीने की उम्मीद पैदा की है। आइए जानते हैं उनकी ये कहानी। 

जब एसिड अटैक से बदली दुनिया

सर्वाइवर और अद्भुत महिला लक्ष्मी अग्रुवाल का जन्म 1 जून 1990 को हुआ था जहां पर बीमारी के चलते पिता और भाई को खोने के बाद मां के साथ लक्ष्मी रहती थी उनकी मां घरों में काम करके परिवार का खर्च चलाती थी। साल 2005 की बात हैं, बहादुर लक्ष्मी 15 साल की थी और उनके पीछे 32 साल के सिरफिरे इंसान की निगाहें थी। भईया कहकर बुलाने वाली लक्ष्मी नहीं जानती थी कि सिरफिरे के दिमाग में क्या चल रहा है। वहीं आरोपी लक्ष्मी की सहेली का भाई था और लक्ष्मी के भाई की मदद भी की थी। हमेशा से गाने का सपना देखने वाली लक्ष्मी को नहीं पता था कि, जिसे भईया कहती है वह हैवान है लक्ष्मी के इनकार करते ही आरोपी ने एसिड फेंककर लक्ष्मी को घायल कर दिया।

                                                                                    लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी (सोशल मीडिया)

जलते चेहरे पर डाला 20 बाल्टी पानी

लक्ष्मी का चेहरा इतना जल रहा था कि, उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया जैसे तैसे अस्पताल पहुंचने के बाद उन पर 20 बाल्टी पानी डाला गया। लक्ष्मी का चेहरा गल रहा था और उनकी उम्मीदें जीने की कम हो गई थी। सर्जरी के बाद लक्ष्मी के चेहरे को राहत मिली लेकिन जब पहली बार अपना चेहरा देखा तो लक्ष्मी खुद सहम गई। इस दौरान उन्हें सुसाइड के भी ख्याल आए। उस समय ‘समाज वाले, आस-पड़ोस वाले कहते थे कि ये लड़की है और इसे मार देना चाहिए। यही नहीं आस-पड़ोस वाले ये भी कहते थे कि लड़की है इसकी शादी कैसे होगी। 

2006 में एसिड की बिक्री पर डाली याचिका 

साल 2006 की बात लक्ष्मी अपने साथ हुई इस घटना को किसी औऱ के साथ ना हो इसके लिए लक्ष्मी ने सुप्रीम कोर्ट में PIL डाली थी। इसका फैसला 7 साल बाद 2013 में आया जिसमें एसिड को केवल लाइसेंसी दुकानों पर ही बेचने की अनुमति थी। इसके अलावा एसिड बेचने वाले दुकानदारों को खरीददार का फोटो आइडेंटिटी कार्ड और ऐड्रेस लेना होता था ताकि ट्रेस किया जा सके। लक्ष्मी के केस में आरोपी को 10 साल की सजा मिली आरोपी को अपने किए का कोई भी पछतावा नहीं था वह शादी करने को लक्ष्मी से तैयार था। 

                                                                                   लक्ष्मी अग्रवाल (सोशल मीडिया)

शादी की लेकिन अब हैं सिंगल मदर

लक्ष्मी अग्रवाल, एसिड सर्वाइवर होने के साथ ही उन महिलाओ के लिए मदद करती है काम करती है जो इस एसिड अटैक को झेल चुकी है। वह पीड़िताओं को समाज में बिना डर के रहने के लिए प्रोत्साहित करती है। एसिड अटैक के हमले के बाद लक्ष्मी की मुलाकात आलोक दीक्षित से हुई थी जो एसिड अटैक को लेकर एनजीओ चलाते थे। लक्ष्मी और आलोक को दोस्ती के बाद प्यार हो गया और वे दोनों बिना शादी के लिव इन में रहे। इस दौरान उनकी एक बेटी हुई जिसका नाम पीहू है। लेकिन अब आलोक और लक्ष्मी अलग रहते है। लक्ष्मी अग्रवाल अपनी बेटी के साथ सिंगल मदर बनकर रहती है। उनकी इस कहानी पर फिल्म छपाक भी बन चुकी है जिसमें दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone)ने लक्ष्मी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को काफी सराहा गया।

Story of acid attack survivor lakshmi agarwal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2024 | 08:36 AM

Topics:  

  • Lifestyle News

सम्बंधित ख़बरें

1

2026 दे नई उड़ान, नई पहचान, हर दिन बने जीत का आग़ाज़… इन संदेशों से अपनों को कहें Happy New Year

2

नए साल में स्टाइलिश दिखना है? ये फैशनेबल आउटफिट्स करें ट्राई, हर कोई हो जाएंगे खूबसूरती के कायल

3

नए साल पर अपनों के लिए करना चाहते है कुछ खास, तो घर पर ही बनाएं इन डिजाइन में ग्रीटिंग कार्ड

4

नए साल पर यहां 12 बजते ही खाए जाते हैं 12 अंगूर, जानिए इस खास परंपरा के पीछे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.