ब्रह्म कमल से बदल सकती है किस्मत, सुख समृद्धि का होगा आगमन, जानिए इस फूल की आध्यात्मिक विशेषता
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: हिंदू धर्म में कमल के फूल का बहुत महत्व है। ये धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रिय फूल है। वहीं, कमल के फूलों के भी कई प्रकार होते हैं, इनमें से जो ‘ब्रह्म कमल’ का फूल है, हिन्दू धर्म में ब्रह्म कमल फूल को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह फूल जिस भी घर में खिलता है उस घर में समृद्धि, संपन्नता और अपार धन वृद्धि के योग बनते हैं। इस फूल में साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है। आइए जानें ‘ब्रह्म कमल के बारे में –
ज्योतिष एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसे घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि, ब्रह्म कमल का फूल साल में एक बार आता है , वो भी सिर्फ 4 से 5 घंटों के लिए ही खिलता है। मान्यता है कि वो समय बहुत शुभ होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
भंडारा जिले में आकाशीय बिजली का कहर, पवनी और तुमसर में दो किसानों की दर्दनाक मौत, दो अन्य व्यक्ति गंभीर झुलसे
27 जून का इतिहास: आज ही के दिन लिया गया था तीन मूर्ति भवन को संग्रहालय बनाने का फैसला
मुंबई में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, दिल्ली कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
ब्रह्म कमल को भगवान ब्रह्म का रूप माना जाता है। मान्यता है कि, भगवान शिव ने ब्रह्म कमल से जल छिड़ककर भगवान गणेश को पुनर्जीवित किया था, इसलिए इस पुष्प को पुण्यदायी माना जाता है। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार अगर आप महादेव को ब्रह्म फूल चढ़ाते हैं, तो आपको तुरंत फल मिलेगा।
मान्यता है कि जिस घर में ये फूल खिलता है, वहां पर धन वर्षा होती है और सुख- समृद्धि का वास होता है। ये फूल देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिय है, इसलिए घर के सभी सदस्यों को उन्नति मिलने की संभावना रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस फूल की पंखुड़ियों से अमृत की बूंदें टपकती हैं, जिससे सकारात्मक माहौल बना रहता है।
ब्रह्म कमल फूल सिर्फ धन संबंधी परेशानियां ही नहीं, बल्कि बीमारियों को भी दूर कर देता है। जलने, सर्दी-जुकाम, हड्डी के रोगों में इस फूल के इस्तेमाल से आराम मिलता है।
इस फूल से निकलने वाला पानी थकान दूर करने में कारगर माना जाता है। चिकित्सकीय प्रयोगों में इस फूल के 174 अलग-अलग फॉर्मूलेशंस पाए गए हैं। इसी कारण से इस फूल का साइंटिफिक महत्व भी है बेहद है।
