-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Sita Maiya Did Chhath Puja At This Place Of Bihar Know How Chhath Festival Started
बिहार के इस जगह सीता मैया ने की थी ‘छठ पूजा’, जानिए कैसे आरंभ हुआ छठ पर्व
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-सीमा कुमारी
सूर्योपासना का महापर्व ‘छठ’ हिन्दू धर्म में विशेष रखता हैं। इस बार यह पर्व शुक्रवार, 28 अक्टूबर से शुरु हो चुका है। ‘छठ’ बिहार का प्रमुख पर्व हैं। यह पर्व बिहार के साथ देश के अन्य राज्यों में भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ का मुंगेर में विशेष महत्व है। इस पर्व को लेकर यहां चार लोककथाएं प्रचलित हैं। उनमें से एक कथा के अनुसार सीता माता ने यहां छठ व्रत कर इस पर्व की शुरुआत की थी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या सच में आग भी नहीं जला पाई सीता-द्रौपदी को? जानिए पूरा रहस्य, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
रावण ने बिना छुए सीता का हरण कैसे किया? बिना अनुमति स्त्री को स्पर्श न करने की ली थी प्रतिज्ञा
युद्ध से पहले रावण के चरणों में क्यों गए थे श्री राम? जानिए आस्था, विद्वता और तथास्तु की अनसुनी कथा
विवाह पंचमी पर राम कथा का वो पल, जब सीता वियोग में प्रभु राम ने पृथ्वी के विनाश का लिया संकल्प
आनंद रामायण के अनुसार, मुंगेर जिले के बबुआ घाट से दो किलोमीटर दूर गंगा के बीच स्थित पर्वत पर ऋषि मुद्गल के आश्रम में मां सीता ने छठ किया था। माता सीता ने जहां पर छठ किया था वह स्थान वर्तमान में सीता चारण मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। तब से अंग व मिथिला सहित पूरे देश मे छठ व्रत मनाया जाने लगा।
सीता चरण पर कई वर्षों से शोध कर रहे शहर के प्रसिद्ध प्रोफेसर सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि आनंद रामायण के पृष्ठ संख्या 33 से 36 तक सीता चरण और मुंगेर के बारे में उल्लेख किया गया है। आनंद रामायण के अनुसार, भगवान श्रीराम ने ब्राह्मण रावण का वध किया था, इसलिए राम को ब्रह्म हत्या का पाप लगा था। पापमुक्ति के लिए आयोध्या के कुलगुरु मुनि वशिष्ठ ने तत्कालीन मुद्गल (मुंगेर का तात्कालीन नाम) में मुद्गल ऋषि के पास भगवान राम व सीता माता को भेजा।
भगवान राम को ऋषि मुद्गल ने वर्तमान कष्टहरणी घाट में ब्रह्महत्या मुक्ति यज्ञ कराया और माता सीता को अपने आश्रम में ही रहने के आदेश दिए। चूंकि महिलाएं यज्ञ में भाग नहीं ले सकती थीं, इसलिए माता सीता ने ऋषि मुद्गल के आश्रम में रहकर ही उनके निर्देश पर सूर्योपासना का पांच दिन तक चलने वाला छठ व्रत किया था।
सूर्य उपासना के दौरान मां सीता ने अस्ताचलगामी सूर्य को पश्चिम दिशा की ओर तथा उदयाचलगामी सूर्य को पूरब दिशा की ओर अर्घ्य दिया था। आज भी मंदिर के गर्भगृह में पश्चिम और पूरब दिशा की ओर माता सीता के चरणों के निशान मौजूद हैं। शिलापट्ट पर सूप, डाला और लोटा के निशान हैं।
मंदिर का गर्भगृह साल में छह महीने तक गंगा के गर्भ में समाया रहता है तथा गंगा का जलस्तर घटने पर छह महीने ऊपर रहता है। मंदिर के राम बाबा ने कहा कि पहले शिलापट्ट पर बने निशान की लोग यहां आकर पूजा-पाठ करते थे। 1972 में सीता चरण में संतों का सम्मेलन हुआ था। उसी समय लोगों के आग्रह पर सीताचारण मंदिर बनाने का फैसला लिया गया था। यह मंदिर 1974 में बनकर तैयार हुआ था। मंदिर के प्रांगण में छठ करने से लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है।
Sita maiya did chhath puja at this place of bihar know how chhath festival started
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Jun 28, 2026 | 12:15 AMपंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














