Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चांदी की पायल महिलाओं के लिए इसलिए है बड़ी फायदेमंद, नजरअंदाज बिल्कुल न करें

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 13, 2022 | 08:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

भारतीय संस्‍कृत‍ि में चांदी की पायल और बिछिया पहनने की खास परंपरा है। शादी के बाद पहने जाने वाले गहनों में पायल और बिछिया को विशेष महत्‍व दिया जाता है। क्योंकि, इन गहनों को सुहाग से जोडकर देखा जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, पायल ना केवल पैरों की खूबसूरती को बढाती है, बल्‍क‍ि इसका सेहत पर भी सकारात्‍मक असर भी पड़ता है। भारतीय ज्योतिषियों का मानना है कि, चांदी का संबंध चंद्रमा से है।

ऐसा माना जाता है कि, भगवान शिव की आंखों से चांदी की उत्पत्ति हुई थी, जिसके कारण चांदी को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन मिश्र और मध्य पूर्वी देशों में इसे सेहत से जोड़कर भी देखा जाता है। ऐसे में आइए जानें चांदी की पायल पहनने से होने वाले फायदे के बारे में –

सम्बंधित ख़बरें

लहसुन के क्या हैं फ़ायदे? एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

रात के देर से खाना खाने के खतरे जानिए, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

Moringa Powder: बीमारियों का रामबाण इलाज है मोरिंगा पाउडर! जानें इस्तेमाल का सही तरीका और सावधानियां

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चांदी के पायल से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होता है जिससे पैरों को सूजन की समस्या से निजात मिलता है। यह शरीर की लिम्फ ग्रंथियों को सक्रिय करने के साथ ही साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। चांदी एक बहुत गुणकारी धातु है। यह शरीर की ऊर्जा को कभी बर्बाद नहीं होने देती है।शरीर से निकलने वाली ऊर्जा को यह दोबारा से शरीर में ही वापस लौटा देती है।

कहते हैं कि, चांदी शरीर को ठंडा रखती है। यही वजह है कि, पायल चांदी की ही पहनी जाती है। ताकि यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखे। पायल को लेकर आध्यात्मिक मान्यता यह है कि, यदि किसी महिला का स्वास्थ्य अत्यंत खराब रहता है, तो पायल पहनने से उसकी सेहत में सुधार आने लगता है। दरअसल ज्योतिषीय मत है कि, चांदी धारण करने से चंद्रमा को बल मिलता है जो स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

जानकारों का मानना है कि, स्त्री-रोग संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी यह काफी लाभदायक है। इसे पहनने से बांझपन, हार्मोनल असंतुलन और प्रसूति संबंधी दिक्कतें भी दूर होती है। इतना ही नहीं, कमजोरी, पैरों में झनझनाहट को दूर करने में भी पायल का कोई विकल्प नहीं है।

वास्‍तु-शास्‍त्र के अनुसार, पायल में लगे घुंघुरुओं की आवाज नकारात्मक शक्तियों से बचाती है। इसके अलावा, इससे दैवीय शक्तियां भी सक्रिय होती हैं। जो कि महिलाओं को बुरी नजरों से बचाती हैं। वैसे नजर दोष वाली बात से विज्ञान का कोई लेना देना नहीं है।

Silver anklets are very beneficial for women do not ignore them at all

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2022 | 08:00 AM

Topics:  

  • Health Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.