गर्मियों में मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए या नहीं, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय
आपने कई लोगों को देखा होगा है कि, गर्मी का मौसम आते ही लोग स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना छोड़ देते हैं।ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे है कि गर्मियों में मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए या नहीं -
- Written By: सीमा कुमारी
गर्मियों में मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए या नहीं जानिए(सौ.सोशल मीडिया)
Moisturizer For Summer: गर्मी का मौसम आते ही सेहत के साथ स्किन की खास देखभाल की जरूरत होती हैं। क्योंकि, बदलते मौसम में स्किन की देखभाल और जरूरी हो जाती है, जिसकी वजह लोग मौसम बदलते ही अपनी स्किन पर कई चीजें लगाना छोड़ देते हैं, जिसमें से एक है मॉइस्चराइजर।
आपने कई लोगों को देखा होगा है कि, गर्मी का मौसम आते ही लोग स्किन पर मॉइस्चराइज लगाना छोड़ देते हैं। ऐसा माना जाता है कि गर्मी में त्वचा को पहले से ही प्रॉपर नमी रहती है, इसलिए मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं होती।
ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे है कि गर्मियों में मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए या नहीं –
सम्बंधित ख़बरें
AI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Beauty Mistakes: आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
गर्मियों में मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में भी स्किन को मॉइस्चराइज की जरूरत होती है। दरअसल, मॉइस्चराइजर हमारी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और बाहरी हानिकारक तत्वों से बचाने का काम करता है।
भले ही गर्मियों में त्वचा पर पसीना ज्यादा आता हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उसे मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती। ऐसी कई वजह हैं जो गर्मी में भी स्किन को ड्राई कर सकती हैं।
गर्मियों में स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना क्यों जरूरी होती है जानिए
तेज धूप और यूवी किरणों से राहत
चिलचिलाती गर्मी तेज धूप और यूवी किरणों का असर सेहत के साथ स्किन पर ज्यादा पड़ता है, जिससे त्वचा का नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ सकता हैं। ऐसे में स्किन के लिए मॉइस्चराइजर सुरक्षा कवच का काम करता हैं। इसलिए गर्मियों में स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी होती है।
ऑयली स्किन के लिए भी जरूरी है मॉइस्चराइजर
आपको बता दें, गर्मियों में ऑयली स्किन के लिए भी मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी होती है। बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर उनकी स्किन ऑयली है तो उन्हें मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं है। लेकिन सच ये है कि ऑयली स्किन पर भी मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी होता है, ताकि त्वचा में ऑयल बैलेंस बना रहे और ज्यादा सीबम प्रोडक्शन न हो।
पसीना स्किन को ड्राई कर सकता है
जब शरीर से पसीना निकलता है, तो ये त्वचा की नमी को भी साथ ले जाता है, जिससे स्किन रूखी और बेजान हो सकती है। वहीं, मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन का हाइड्रेशन बना रहता है।
एयर कंडीशनर स्किन को ड्राई करता है
अगर आप दिनभर AC में रहते हैं, तो आपकी त्वचा धीरे-धीरे रूखी हो सकती है। इसलिए मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन में नमी बनी रहती है और वो हेल्दी रहती है।
गर्मियों के लिए कौन सी मॉइस्चराइजर स्किन के लिए अच्छी होती है
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों के लिए वॉटर-बेस्ड या जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर बेस्ट होते है। ये हल्के होते हैं और स्किन पर ज्यादा ऑयली या चिपचिपे नहीं लगते।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
इसके अलावा, आप चाहे तो ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर का भी यूज कर सकते हैं। ये यह स्किन के पोर्स को बंद नहीं करते और मुंहासे नहीं होने देते। अगर आप सनस्क्रीन नहीं लगाते हैं तो कम से कम SPF 30 वाला मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं
