इस दिन शुरू हो रही है ‘शारदीय नवरात्रि’, जानिए सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: ‘शारदीय नवरात्रि’ (Shardiya Navratri 2023) का महापर्व आने वाला हैं। पंचांग के मुताबिक, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी, जो कि 24 अक्टूबर 2023 यानी को समाप्त हो रही है। 24 अक्टूबर को ही ‘दशहरा’, यानी ‘विजय दशमी’ मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। देशभर में नवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना और नौ दिनों तक देवी दुर्गा की उपासना करने से साधक को सुख, समृद्धि एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आइए जानें कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, शुभ मुहूर्त और घट-स्थापना समय।
सम्बंधित ख़बरें
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
Aaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
तिथि
पंचांग के अनुसार वर्ष 2023 में आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पहली तिथि 14 अक्टूबर शनिवार को रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि 15 अक्टूबर को रात्रि 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इसलिए सूर्य उगने की तिथि के अनुसार ‘शारदीय नवरात्रि’ 15 अक्टूबर रविवार से शुरू होगी।
मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना होती है. वर्ष 2023 के शारदीय नवरात्रि के लिए 15 अक्टूबर को दिन में 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट कलश स्थापना का मुहूर्त रहेगा।
दुर्गा अष्टमी
वर्ष 2023 में शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी की तिथि 22 अक्टूबर को पड़ रही है। महाअष्टमी के दिन इस दिन महागौरी की पूजा होगी और घरों के देवी की स्वरूप कन्याओं को जिमाया जाएगा।
नवरात्रि की पूजा तिथियां
15 अक्टूबर- घट स्थापना, शैलपुत्री पूजा
16 अक्टूबर- ब्रह्मचारिणी पूजा
17 अक्टूबर – चंद्रघंटा पूजा
18 अक्टूबर- कूष्माण्डा पूजा
19 अक्टूबर – स्कंदमाता पूजा
20 अक्टूबर – कात्यायनी पूजा
21 अक्टूबर – कालरात्रि पूजा
22 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा
23 अक्टूबर – महा नवमी, हवन
24 अक्टूबर – विजयादशमी, नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन
महिमा
सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है। पूरे नौ दिन देवी मां के अलग-अलग नौं स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, नवरात्रि में मां भगवती की उपासना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है और घर-परिवार पर दुर्गा जी की कृपा सदैव बनी रहती है। इसके अलावा नवरात्रि में माता रानी की विधिपूर्वक पूजा करने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
