Sawan Ki Mehendi: उंगलियों पर स्टेटमेंट लुक देने वाले ये 8 खूबसूरत डिजाइन कर लें सेव, हर त्योहार में आएंगे काम
Mehendi Design: सावन में मेहंदी लगाना महिलाओं को काफी पसंद किया जाता है। अगर आप इस बार हथेली को ज्यादा भरने के बजाय उंगलियों पर खास फोकस चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
उंगलियों को बारीक फूल, पत्ती, जाली और डॉट पैटर्न से सजाया जा सकता है। यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए अच्छा है जो भरी हुई मेहंदी से बचना चाहती हैं। हरी चूड़ियों और अंगूठियों के साथ इसका लुक और भी खूबसूरत लगेगा।फोटो.सोशल मीडिया
फूल और पत्तियों वाला डिजाइन सावन के मौसम के लिए खास तौर पर खूबसूरत लगता है।
उंगलियों पर छोटी-छोटी कलियों और बेलों का पैटर्न बनाया जा सकता है। हथेली पर हल्का डिजाइन रखने से हाथों को नाजुक और आकर्षक लुक मिलता है।
फोटो.सोशल मीडिया
अगर आपको ज्यामितीय और संतुलित डिजाइन पसंद हैं, तो मंडला पैटर्न चुन सकती हैं।
गोलाकार पैटर्न के साथ डॉट्स और महीन रेखाएं डिजाइन को और खूबसूरत बनाती हैं।
यह स्टाइल कम मेहंदी में भी काफी आकर्षक नजर आता है।
फोटो.सोशल मीडिया
कमल का पैटर्न मेहंदी में काफी पसंद किया जाता है और इसे हथेली के बीच या उंगलियों के पास बनाया जा सकता है। इसके साथ पत्तियों और छोटी बेलों को जोड़कर डिजाइन को सावन के अनुकूल बनाया जा सकता है।फोटो.सोशल मीडिया
उंगलियों से कलाई तक जाती हुई पतली बेल, बीच-बीच में छोटे फूल और पत्तियां डिजाइन को आकर्षक बनाते हैं। हल्की मेहंदी पसंद करने वालों के लिए यह सुंदर और आसान विकल्प है।फोटो.सोशल मीडिया
मिनिमल मेहंदी में पूरी हथेली भरने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ एक या दो उंगलियों पर बेल, पत्तियां, डॉट्स या छोटी आकृतियां बनाई जा सकती हैं। सावन के लिए इसे हरी चूड़ियों और अंगूठियों के साथ स्टाइल किया जा सकता है। फोटो.सोशल मीडिया
मिनिमल मेहंदी में पूरी हथेली भरने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ एक या दो उंगलियों पर बेल, पत्तियां, डॉट्स या छोटी आकृतियां बनाई जा सकती हैं। सावन के लिए इसे हरी चूड़ियों और अंगूठियों के साथ स्टाइल किया जा सकता है। फोटो.सोशल मीडिया