सरस्वती पूजा का विशेष भोग है ‘मीठे चावल’, अवश्य चढ़ाएं यह प्रसाद, जानिए बनाने का तरीका
- Written By: नवभारत डेस्क
-सीमा कुमारी
बुद्धि, विद्या और ज्ञान की देवी ‘मां सरस्वती’ (Maa Saraswati) को समर्पित ‘बसंत पंचमी'(Basant Panchami) का पावन त्योहार 5 फरवरी, शनिवार को है। इसी दिन से ‘बसंत ऋतु’ (Vasant Season) की भी शुरुआत हो जाती है। इस मौसम में माता सरस्वती को पीले रंग की चीज़ें अर्पित की जाती हैं। माता सरस्वती का पसंदीदा भोग ‘मीठे चावल’ को माना जाता हैं। ऐसे में आप माता सरस्वती का पसंदीदा भोग (Bhog) अपने हाथों से तैयार करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानें ‘मीठे चावल’ की रेसिपी –
सामग्री
- चावल- 1 कप
- चीनी- 3 कप
- देशी घी- 2 चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
- तेजपत्ता- 1
- हल्दी- आधा चम्मच
- कटे हुए काजू
- 1 चम्मच केसर
- छोटी इलायची- 4
- लौंग- 2
- कटे हुए बादाम- 1 चम्मच
बनाने का तरीका
मीठे चावल को बनाने के लिए सबसे पहले चावल को बीनकर और धोकर करीब आधे घंटे के लिए भिगो दें। भिगोने से चावल अच्छे से पकता है और खिला-खिला बनता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बसंत पंचमी पर क्यों होती है कामदेव–रति की पूजा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
आज बसंत पंचमी पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, खुल सकती है किस्मत
बसंत पंचमी के दिन क्यों किया जाता है भगवान शिव का तिलक, जानिए क्या होती हैं रस्में
आज बसंत पंचमी के अवसर पर इनमें से कोई भी एक वस्तु 1 ले आएं घर, साल भर बनी रहेगी माता सरस्वती की कृपा
इस बीच इलायची को छीलकर पीस लें और काजू, बादाम को छोटे टुकड़ों में काट लें। जितना पानी चावल पकाते समय इस्तेमाल करना हो, उतना पानी लेकर हल्का सा गुनगुना करें और उसमें तीन कप चीनी डाल दें, ताकि चीनी पानी में अच्छे से घुल जाए ।
अब आप गैस पर कुकर रखें और गैस जलाएं। जिस पानी में चावल भिगोए हैं, उस पानी को चावल से हटा दें। कुकर में घी डालें और गर्म करें। इसके बाद तेजपत्ता, लौंग और पिसी इलायची डालें।
अब इसमें हल्दी डालकर चावल डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद आप चीनी मिला हुआ पानी डाल दें। चावल में दो सीटी लगाकर चावल को पकाएं। चावल पकने के बाद इसमें काजू और बादाम डालकर चावल को गार्निश करें।
