Bridal Fashion: सिर्फ लहंगे से नहीं आता परफेक्ट ब्राइडल लुक! ज्वेलरी की ये छोटी सी चूक बिगाड़ सकती है पूरा लुक
Bridal Fashion Tips: शादी के दिन हर दुल्हन परफेक्ट ब्राइडल लुक चाहती है, जिसमें लहंगे के साथ ज्वेलरी की भी अहम भूमिका होती है। फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार कई बार ज्वेलरी के चुनाव में छोटी-सी गलती भी पूरे ब्राइडल स्टाइल को बिगाड़ सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
वेडिंग सीजन में दुल्हनों के बीच इन दिनों विंटेज और रॉयल लुक का जबरदस्त क्रेज है। फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक दुल्हन की असली खूबसूरती उसके लहंगे से ज्यादा उन गहनों में छिपी होती है जिन्हें वह कैरी करती है। अगर आप भी अपनी शादी में किसी राजघराने की राजकुमारी जैसा दिखना चाहती हैं तो अपने श्रृंगार में इन खास चीजों को जरूर शामिल करें।
नथ ब्राइडल लुक का सबसे अहम हिस्सा है। आजकल बड़ी गढ़वाली नथ या पारंपरिक पोलकी नथ काफी ट्रेंड में है। यदि आपका चेहरा छोटा है तो स्लीक डिजाइन वाली नथ चुनें लेकिन अगर आप पूरी तरह रॉयल टच चाहती हैं तो कुंदन या मोतियों वाली भारी नथ आपके चेहरे के आकर्षण को कई गुना बढ़ा देगी।
Myths Vs Facts: किन लोगों के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना है फायदेमंद? आयुर्वेद में जानें इसका महत्व
Flax Seeds: क्या ये छोटा-सा बीज महिलाओं की कई बड़ी परेशानियों का समाधान है? डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका
Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते? जानिए वो 8 चीजें जो चुपचाप पूरी कर सकती हैं शरीर में कैल्शियम की कमी
Colour psychology In Fashion: मूड के हिसाब से चुनें कपड़ों का रंग, जानिए कौन-सा कलर देगा आत्मविश्वास और सुकून
कमरबंद न केवल आपके लहंगे की फिटिंग को सही जगह बनाए रखता है बल्कि यह आपकी कमर को एक खूबसूरत शेप भी देता है। सिल्क लहंगे या भारी जरी वर्क वाले आउटफिट के साथ गोल्डन या स्टोन स्टडेड कमरबंद बेहद रॉयल लुक देता है। इसे नाभि के थोड़ा ऊपर बांधने से आपकी लंबाई भी ज्यादा नजर आती है।
सिंपल मांग टीका अब पुराना ट्रेंड हो गया है। रॉयल लुक के लिए माथापट्टी या आजकल की सबसे पॉपुलर शीशपट्टी का चुनाव करें। यह आपके सिर को एक मुकुट जैसा लुक देती है जिससे हैवी दुपट्टा सेट करना भी आसान हो जाता है।
अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बाजूबंद और हथफूल को नजरअंदाज न करें। बाजूबंद आपके ब्लाउज के डिजाइन को हाईलाइट करता है वहीं बारीक मोतियों वाले हथफूल आपके हाथों को कलात्मक और शाही दिखाते हैं।
शादी का श्रृंगार पैरों की झंकार के बिना अधूरा है। रॉयल दिखने के लिए घुंघरू वाली भारी चांदी की पायल या स्टोन वाली ब्राइडल पायल चुनें। ज्वेलरी का चुनाव करते समय हमेशा अपने लहंगे के वर्क और कलर का ध्यान रखें। अगर लहंगा बहुत भारी है तो ज्वेलरी में रंगों का संतुलन बनाकर आप एक क्लासी और रॉयल ब्राइडल लुक पा सकती हैं।
