Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भुने चने हर दिन खाने से इम्यूनिटी होगी बूस्ट, हेल्थ से जुड़े इन मामलों में है बड़े फायदेमंद, आज़मा कर देखें

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Sep 26, 2023 | 06:45 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: भुने चने सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। चने को प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता हैं। एक मुठ्ठी रोजाना भुने चने खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। बहुत से लोग भुने चने सिर्फ स्वाद के लिए खाना पसंद करते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि ये स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के गुणों से भरपूर होते हैं।

इसके सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है। यह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन से भरपूर माने जाते हैं। भुने हुए चने खाने से वजन कंट्रोल में रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है। रोजाना इनका सेवन करने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं। आइए जानें भुने चने के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में-

सम्बंधित ख़बरें

फेस वॉश को कहें बाय-बाय! किचन में रखी ये चीजें चमकाएंगी चेहरा, मिलेगा दोगुना निखार

सर्दियों में अचानक क्यों बढ़ रहे हैं ब्रेन स्ट्रोक के मामले? ये 3 छोटी लापरवाही बन सकती हैं जानलेवा

पढ़ाई का दबाव या माता-पिता की डांट? जानिए वो असली वजह जो बच्चों को ले जा रही है डिप्रेशन की ओर

अब नहीं बनेगा सिरदर्द, इस मैजिक ट्रिक से झटपट छिल जाएंगे ढेर सारे मटर, आजमा कर देखिए

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज मरीजों के लिए भुने चने खाना काफी फायदेमंद माना जाता हैं। भुने चना खाने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता हैं। इसका रोजाना सेवन करने से शुगर की प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है।

गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के चलते आज लगभग कई लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। इसके अलावा कई बीमारियों के कारण भी कब्ज की समस्या होती है। कब्ज होने पर आप दिनभर आलस महसूस करती हैं और परेशान रहती हैं। जिन महिलाओं को कब्ज की समस्या होती है, उन्हें रोजाना चने खाने से बहुत आराम मिलता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, चने प्रोटीन और न्यूट्रिएंट का भंडार माना जाता है। भुने चने का रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को भुने चने खाने चाहिए क्योंकि, ये एक हेल्‍दी स्‍नैक्‍स है। जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम लेकिन प्रोटीन और आयरन बहुत अधिक मात्रा में होता है। और, महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान इन चीजों की जरूरत बहुत ज्यादा होती है।

कमजोरी के कारण अक्सर महिलाओं की कमर में दर्द रहता हैं। ऐसी महिलाएं अगर दो मुट्ठी भुने चने रोजाना खाती हैं, तो कमर दर्द से राहत मिलती है। ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में होता है जो आपकी मसल्स को रिलैक्‍स करता है।

यह शरीर में से एनीमिया की कमी भी दूर करने में मदद करते हैं। भुने हुए चने में आयरन अच्छी मात्रा में मौजूद होता है यह शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में यदि आपके शरीर में खून की कमी हो तो इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Roasted gram is beneficial for health

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 26, 2023 | 06:45 AM

Topics:  

  • Health News
  • Roasted Gram

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.