-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Relationship Tips Common Partner Complaints How To Fix Broken Bond
कहीं देर न हो जाए! पार्टनर की इन शिकायतों को न करें अनसुना, जानें क्यों आती है प्यार के बीच दरार
- Written By: प्रीति शर्मा
Partner Complaints: रिश्तों में छोटी-छोटी शिकायतें अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती हैं लेकिन यही बातें आगे चलकर बड़े मतभेद की वजह बन सकती हैं। पार्टनर की भावनाओं को समझना उन्हें गंभीरता से लेना चाहिए।

कपल आपस में बातचीत करते हुए (सौ. एआई)
Relationship Tips: एक खुशहाल रिश्ते की बुनियाद आपसी समझ और भरोसे पर टिकी होती है लेकिन समय के साथ अक्सर कपल्स के बीच संवाद की कमी और छोटी-छोटी अनबन बड़ी शिकायतों का रूप ले लेती हैं। डिजिटल युग और भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर पार्टनर की उन बातों को नजरअंदाज कर देते हैं जो उनके लिए बेहद मायने रखती हैं। मनोवैज्ञानिकों और रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि अधिकांश रिश्तों में खटास की वजह कोई बड़ी लड़ाई नहीं बल्कि वो आम शिकायतें होती हैं जो धीरे-धीरे रिश्ते को अंदर से खोखला कर देती हैं।
आप मुझे अब वक्त नहीं देते
रिश्ते की शुरुआत में घंटों बातें करने वाले कपल्स अक्सर शादी या कुछ सालों बाद एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते। काम का दबाव और मोबाइल फोन की लत इस शिकायत को और बढ़ा देती है। जब पार्टनर को लगने लगता है कि वह आपकी प्राथमिकता नहीं है तो भावनात्मक दूरियां बढ़ने लगती हैं। दिन भर में कम से कम 15-20 मिनट का नो-गैजेट क्वालिटी टाइम इस शिकायत को दूर कर सकता है।
सराहना और तारीफ की कमी
हर इंसान चाहता है कि उसके प्रयासों को सराहा जाए। अक्सर पार्टनर को लगता है कि वे घर या ऑफिस के लिए जो भी कर रहे हैं उसे ग्रैंटिड ले लिया गया है। छोटी-छोटी चीजों के लिए धन्यवाद कहना या उनके लुक की तारीफ करना रिश्ते में नया उत्साह भर देता है। सराहना की कमी पार्टनर के मन में हीन भावना पैदा करती है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
Alia Bhatt Fashion: कस्टम प्रिंट्स से लेकर डायमंड रिंग तक, आलिया और शरवरी का लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान
घर के कामों में हाथ न बंटाना
आज के दौर में जब दोनों पार्टनर कामकाजी हैं तब घर की पूरी जिम्मेदारी किसी एक पर डालना विवाद की सबसे बड़ी जड़ है। सारा काम मुझे ही क्यों करना पड़ता है? यह शिकायत अक्सर महिलाओं की ओर से आती है। घर के कामों में बराबरी की हिस्सेदारी न केवल बोझ कम करती है बल्कि पार्टनर के प्रति सम्मान भी दर्शाती है।
यह भी पढ़ें:- सावधान! भीषण गर्मी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 गलतियां? इन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
दूसरों से तुलना करना
सोशल मीडिया के दौर में लोग दूसरों की परफेक्ट लाइफ देखकर अपने पार्टनर की तुलना करने लगते हैं। उनका पार्टनर तो उन्हें यहां ले गया या वो अपनी पत्नी का कितना ख्याल रखता है ऐसी तुलना रिश्ते के लिए जहर समान है। हर व्यक्ति और हर रिश्ता अलग होता है। तुलना करने के बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान देना जरूरी है।
इमोशनल सपोर्ट का अभाव
रिश्ते का मतलब सिर्फ साथ रहना नहीं बल्कि मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का संबल बनना है। अक्सर कपल्स की शिकायत होती है कि जब वे परेशान होते हैं तो पार्टनर उनकी बात सुनने के बजाय सलाह देने लगता है या उसे नजरअंदाज कर देता है। पार्टनर को बस एक सुनने वाले कान और सहारे की जरूरत होती है।
कैसे सुधारें अपना रिश्ता
इन शिकायतों को दूर करने का एकमात्र तरीका स्वस्थ संवाद है। अपने पार्टनर से खुलकर बात करें और उनकी बात को बिना किसी पूर्वाग्रह के सुनें। याद रखें छोटी-छोटी कोशिशें ही किसी भी रिश्ते को टूटने से बचा सकती हैं और उसमें फिर से वही पुरानी मिठास घोल सकती हैं।
Relationship tips common partner complaints how to fix broken bond
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














