क्या सच में गुड़ भी होता है खराब! पहचानें इसकी एक्सपायरी और मिलावट के असली संकेत
Jaggery Shelf Life: गुड़ का सेवन हम सीधे तौर पर तो वहीं मिठाई, हलवा और खीर बनाने जैसी चीजों में करते है। गुड़ सेहतमंद तो होता है लेकिन क्या आपने सुना है गुड़ की एक्सपायरी डेट भी होती है।
- Written By: दीपिका पाल
गु़ड़ की एक्सपायरी डेट (सौ. डिजाइन फोटो)
Gud Ki Expiry Date: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस सीजन में कई चीजों का सेवन हम करते है जो शरीर को गर्म रखती है। इसमें गुड़ एक सुपरफूड है जो चीनी की जगह मिठाई घोलता है। वहीं पर कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाता है। गुड़ का सेवन हम सीधे तौर पर तो वहीं मिठाई, हलवा और खीर बनाने जैसी चीजों में करते है। गुड़ सेहतमंद तो होता है लेकिन क्या आपने सुना है गुड़ की एक्सपायरी डेट भी होती है। गुड़ खराब होने के कई संकेत होते है जिससे हम इसका सेवन करने से बच सकते है।
पोषक तत्वों से भरपूर होता है गुड़
गुड़ की बात की जाए तो, इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है। जैसे गुड़ में कैलोरी, शुगर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैग्नीज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज मौजूद होते हैं। गुड़ को आयरन का सबसे बड़ा और अच्छा स्त्रोत माना गया है। गुड़, कहीं खुले में मिलता है तो वहीं पर कुछ पैकेट में मिलता है। इस पैकेट वाले गुड़ में मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट लिखी होती है। अगर गुड़ को ज्यादा समय के लिए आप खुले में छोड़ देते है तो यह एक्सपायर हो सकता है जिसे खाना सेहत के लिए सही नहीं होता है।
इन संकेतों से पहचानें आपका गुड़ खराब तो नहीं
घर में आप किसी ना किसी तरीके से गुड़ का इस्तेमाल तो करते ही है। जब गुड़ एक्सपायरी होने लगता है तो इसमें कुछ संकेत नजर आते है जिन्हें जानकर आप बड़े खतरे से बच सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
हड्डियों से आती है आवाज या झड़ रहे हैं बाल? शरीर के इन 5 संकेतों को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी!
KGMU TB Study: उम्र के साथ पुरुषों में बढ़ा TB का खतरा, महिलाओं में आ रही कमी; जानें क्या है असली वजह
सावधान! क्या आप भी गलत समय पर पीते हैं लस्सी? फायदे की जगह शरीर को झेलने पड़ सकते हैं ये गंभीर नुकसान
क्या आप भी ईयरफोन का करते हैं घंटों इस्तेमाल? कानों की सेहत से जुड़ी ये बड़ी चेतावनी भूलकर भी न करें इग्नोर!
1- गुड़, अगर ज्यादा समय तक एक जगह पर रखा हो तो उसमें फंफूदी या फंगस नजर आने लगती है। अगर आप भी ऐसा ही गुड़ इस्तेमाल कर रहे है तो, खाने से बचना चाहिए। यह फंगस वाला गुड़ खाने से सेहत पर खराब असर पड़ सकता है इसलिए भूलकर भी आप फंगस वाला गुड़ ना खाएं।
2-गुड़ अगर आपको अपने सामान्य रंग से अलग नजर आने लगे तो इसके खराब होने के संकेत होते है। ताजा गुड़ का रंग आमतौर पर सुनहरा या फिर हल्के भूरे रंग का होता है। इस तरह ही अगर गुड़ का रंग समय के साथ गहरा नजर आए या कालापन रहे तो इसका स्वाद बदल सकता है। गुड़ का रंग बदलने का कारण केमिकल प्रोसेस होता है।
3- गुड़ का टेक्सचर सख्त और ठोस होता है। अगर इसमें बदलाव होकर नमी या चिपचिपा सा गुड़ लगे तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा होता है कि, गुड़ में बैक्टीरिया फंगस पनप रहे हैं. ऐसे में गुड़ पिघलने लग सकता है।
4- अगर गुड़ के स्वाद और खुश्बू में बदलाव नजर आने लगता है तो खराब होने के संकेत होते है। ताजे गुड़ का स्वाद मीठा होता है, साथ ही इसे खाने पर मीठी सी खुशबू आती है. लेकिन अगर गुड़का स्वाद हल्का खट्टा या अजीब सी कड़वाहट वाला हो तो खराब हो सकता है।
क्या होती है गुड़ की एक्सपायरी डेट
यहां पर बात करें तो, गुड़ को सही तरीके से रखना जरूरी होता है।गुड़ को सही तरीके से स्टोर किया जाए जैसे कि एयरटाइट डिब्बे में रखा जाए और नमी से दूर रखें, तो यह 6 महीने से 1 साल तक सही रह सकता है। इससे ज्यादा साल भी चलता है लेकिन ज्यादा साल न रखें, इससे पोषक तत्व और स्वाद कम होने लगते है. इसके अलावा गर्म और नमी भरे मौसम में गुड़ जल्दी खराब होता है।
ये भी पढ़ें- सेहत ही नहीं पर्यावरण में प्रदूषण का जहर घोलते है बिना सोचे समझे किए ये 4 काम, ऐसे करें बचाव
कैसे सुरक्षित रखें गुड़
यहां पर गुड़ को सुरक्षित रखने के लिए आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें इसके अलावा इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखें साथ ही धूप से दूर रखें। इसे आप फ्रिज में भी रख सकते है। गुड़ खरीदने के दौरान ध्यान रखें कि, गुड़ ताजा हो। हमेशा विश्वसनीय दुकान से गुड़ खरीदना चाहिए।
