Radha Ashtami Fashion 2026: राधा रानी जैसा खूबसूरत दिखना है तो इन 5 ट्रेडिशनल लुक से लें फैशन इंस्पिरेशन

Radha Ashtami 2026: पर अगर आप भी ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक चाहती हैं, तो राधा रानी से इंस्पायर्ड इन 5 ट्रेडिशनल लुक को ट्राई कर सकती हैं। साड़ी से लेकर लहंगे तक, हर रूप में लगेंगी खूबसूरत।
Radha ashtami 2026 traditional looks radha rani fashion inspiration.
राधा-रानी लुकSource: Pinterest

Radha Rani Inspired Look: 19 सितंबर को मनाए जाने वाले राधा अष्टमी के मौके पर अगर आप भी कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जिसमें राधा-रानी का रूप झलके, तो राधा रानी के पारंपरिक रूप से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसके लिए बहुत भारी कपड़े या ओवर-द-टॉप मेकअप की जरूरत नहीं है। सही रंग, ट्रेडिशनल फैब्रिक, फूलों की एक्सेसरीज और मिनिमल ज्वेलरी से भी खूबसूरत लुक तैयार हो सकता है।

1. पेस्टल पिंक साड़ी से पाएं सॉफ्ट और एलिगेंट लुक

Radha Rani Inspired Look
राधा-रानी लुकSource: Pinterest

राधा रानी से इंस्पायर्ड लुक के लिए पेस्टल पिंक साड़ी एक खूबसूरत विकल्प हो सकती है। आप हल्की शिफॉन, ऑर्गेंजा या सिल्क साड़ी को चुन सकती हैं। इसके साथ गोल्डन या मोती वाली ज्वेलरी, छोटी बिंदी और सॉफ्ट मेकअप रखें। बालों में गजरा लगाएं या सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुले बाल रखें। यह लुक पूजा के साथ-साथ घर की छोटी फेस्टिव गेदरिंग के लिए भी प्यारी लगेगी।

2. लहरिया साड़ी में दिखें रंग-बिरंगी

Radha Rani Inspired Look
राधा-रानी लुकSource: Pinterest

अगर आपको थोड़ा ज्यादा कलरफुल लुक पसंद है तो लहरिया साड़ी बेस्ट लगेगा। पिंक, पीला, हरा, ब्लू या मल्टीकलर पेस्टल शेड्स वाली लेहरिया साड़ी फेस्टिव मौके के लिए खूबसूरत लगेगी। हाल ही में करीना कपूर ने पेस्टल रेनबो लहरिया साड़ी पहनी थी, साथ में हल्के रंग और मिनिमल ज्वेलरी के साथ साड़ी को स्टाइल किया गया था।

3. बांधनी साड़ी दें देसी और ट्रेडिशनल टच

Radha Rani Inspired Look
राधा-रानी लुकSource: Pinterest

बांधनी साड़ी उन महिलाओं के लिए अच्छी पसंद रहेगी, जो राधा अष्टमी पर थोड़ा ज्यादा पारंपरिक लुक चाहती हैं। पिंक, लाल, पीले या हरे रंग की बांधनी साड़ी को सिंपल ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड या गोल्डन झुमके, चूड़ियां और छोटी बिंदी लगाएं। बालों में गजरा भी लगा सकती है।

4. फ्लोरल अनारकली लुक

Radha Rani Inspired Look
राधा-रानी लुकSource: Pinterest

साड़ी पहनना पसंद नहीं है तो फ्लोरल अनारकली आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। पिंक, पीच, येलो या ऑफ-व्हाइट बेस वाला फ्लोरल अनारकली चुनें और उसके साथ हल्का दुपट्टा कैरी करें। इसके साथ झुमके, छोटी बिंदी और जूतियों या मोजड़ी को पेयर किया जा सकता है। यह लुक खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें पूजा या त्योहार के दौरान ट्रेडिशनल के साथ-साथ आरामदायक कपड़े पहनना पसंद है।

Radha ashtami 2026 traditional looks radha rani fashion inspiration.
Teacher Saree Ideas: टीचर्स के लिए 5 एलिगेंट साड़ी लुक, सिंपल, आरामदायक और प्रोफेशनल दिखेंगी आप

5. लहंगा-चोली से बनाएं राधा इंस्पायर्ड लुक

Radha Rani Inspired Look
राधा-रानी लुकSource: Pinterest

अगर आपको थोड़ा ग्रैंड और फेस्टिव लुक पसंद है तो पेस्टल या ब्राइट शेड का लहंगा-चोली पहन सकती हैं। पिंक, रानी, पीला, हरा या मल्टीकलर लहंगा चुनें और उसके साथ हल्की चुनरी कैरी करें। साथ में मांगटीका, झुमके और कुछ चूड़ियां व गजरा लगाकर इस लुक को और खूबसूरत बनाया जा सकता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com