-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Prepare This Natural Face Pack At Home Before Rakshabandhan
रक्षाबंधन से पहले अपने चेहरे को दमकाना चाहती है आप, तो घर में तैयार करें ये नेचुरल फेसपैक
- Written By: दीपिका पाल
Rakhi Skin Care Tips: आज हम आपको चेहरे की सुंदर बढ़ाने के लिए होममेड फेसपैक को घर पर बनाने की जानकारी दे रहे है। रक्षाबंधन से पहले आप घर में आसान विधि के साथ यह फेसपैक तैयार कर सकते है।

नेचुरल फेसपैक (सौ. सोशल मीडिया)
Face Pack For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार आने में जहां पर कुछ दिन ही शेष बचे है वहीं पर इस त्योहार को लेकर मार्केट में अलग ही रौनक नजर आ रही है। रक्षाबंधन में बहनें अपने भाई को रक्षासूत्र बांधकर उसके जीवन की मंगल कामना करती है। रक्षाबंधन पर महिलाओं को सुंदर दिखना भी पसंद होता है। इसके लिए आउटफिट की तैयारी तो लगभग सभी लोग कर ही लेते है लेकिन चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए पीछे नहीं रह सकते है।
आज हम आपको चेहरे की सुंदर बढ़ाने के लिए होममेड फेसपैक को घर पर बनाने की जानकारी दे रहे है। रक्षाबंधन से पहले आप घर में आसान विधि के साथ यह फेसपैक तैयार कर सकते है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…
सम्बंधित ख़बरें
Sonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए! बादाम का तेल दिलाएगा दमकती त्वचा और घने बाल, फटी एड़ियों से भी राहत
चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार? अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश
Beauty Mistakes: आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें
पारंपरिक है यह नेचुरल फेसपैक
इस खास तरह के फेसपैक की बात की जाए तो, पुराने समय यह बेसन का फेसपैक महिलाएं घर में बनाकर इस्तेमाल कर रही है। इस फेसपैक को बनाने के लिए सभी सामग्रियां घर में मिल जाती है तो वहीं पर चेहरे को निखारने के लिए राखी से पहले इस पैक को तैयार कर सकते है।
क्या चाहिए फेस पैक बनाने की सामग्री
यहां पर फेसपैक बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है जो इस प्रकार है…
1 बड़ा चम्मच बेसन
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच दही
अब जानिए कैसे बनाएं बेसन का फैसपेक
इस नेचुरल फैसपैक बनाने के लिए आप सबसे पहले तो एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच बेसन ले लें। अब इस बेसन में चुटकीभर हल्दी मिक्स करें। इन दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद थोड़ा-थोड़ा करके दही मिक्स करें। ध्यान रखें दही सिर्फ इतना ही हो, जिससे हल्दी और बेसन का गाढ़ा पेस्ट बन के तैयार हो जाए। यहां पर आपको पेस्ट बनाने के दौरान ध्यान देना चाहिए कि, यह गाढ़ा या पतला ज्यादा ना रहें।
कैसे करें फेसपैक का इस्तेमाल
यहां पर आप चेहरे पर आसान तरीके से फेसपैक को लगा सकते है। सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। गंदे चेहरे पर फेसपैक इस्तेमाल करने का कोई फायदा नहीं है।चेहरा धोने के बाद इस पैक को ब्रश की मदद से अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। अब इसे कम से कम बीस मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को हल्का गीला करें और मसाज करते हुए फेस पैक को साफ कर लें। यह आसानी से साफ हो जाता है। याद रखें कि, अगर आप हल्दी ज्यादा डालेंगी तो आपका चेहरा पीला पड़ सकता है। वहीं पर हल्दी औऱ दही से एलर्जी वाले को इस फेसपैक का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें- भारत के हर कोने में अलग-अलग रूपों में सजता है राखी का त्योहार, जानिए खास परंपराएं
फेसपैक को लगाने के फायदे
यहां पर चेहरे पर इस तरह का नेचुरल फेसपैक लगाने के कई फायदे होते है। इस फेसपैक को लगाने से त्वचा की सफाई गहराई से होती है। इसके अलावा फेसपैक को लगाने से स्किन की टैनिंग कम होती है औऱ आपका चेहरा निखरने लगता है। चेहरे की गंदगी और ऑयल को हटाने का काम करता है।
Prepare this natural face pack at home before rakshabandhan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














