

सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: इस साल 25 मई से 'नौतपा' (Nautapa 2024) शुरू होने जा रहा है, जो 2 जून तक चलेगा। पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास की शुरुआत में नौतपा शुरु जाता है। नौतपा 15 दिनों का होता है, लेकिन शुरू के 9 दिन सबसे अधिक गर्मी पड़ने की वजह से इसे 'नौतपा' कहते हैं।
जानिए नौतपा में पेड़-पौधे लगाने का महत्व
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, नौतपा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। कहते हैं, इस दौरान 3 तरह के पेड़-पौधे लगाने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जिसके बारे में धार्मिक ग्रंथों में भी उल्लेख मिलता है। आइए जानें कौन से हैं वे पेड़-पौधे।
1-ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का अधिक महत्व है। सनातन धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और हर घर में इसकी पूजा की जाती है। अगर, आप अपने जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नौतपा में तुलसी का पौधा लगाएं। इस उपाय से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है और कमजोर ग्रहों को मजबूती प्राप्त होती है।
2-ज्योतिष शास्त्र में शमी के पत्तों को धन का प्रतीक माना गया है। जो व्यक्ति अपनी धन-दौलत और व्यापार में तरक्की चाहते हैं, उन्हें नौतपे में शमी का पौधा लगाना चाहिए और उसकी नियमित रूप से देखभाल करना चाहिए।
3-जो व्यक्ति नौतपे में पीपल का पेड़ लगाता है, उसे अपने मृत पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान पीपल का पेड़ लगाने से सूर्य से मिलने वाले कष्टों से राहत मिलती है क्योंकि पीपल का पेड़ सूर्य ग्रह को शांत करने में मददगार साबित होता है। इसे लगाने से सूर्य के नकारात्मक प्रभाव जातक को प्रभावित नहीं कर पाते हैं। पीपल के पेड़ में कई देवी-देवताओं का वास माना गया है, इसलिए नौतपे में पीपल का पेड़ लगाने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।