पाइल्स से परेशान लोगों को इस फूल से मिल सकती है बड़ी राहत, जानिए किन चीज़ों से मिलाकर बनाएं औषधि
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: ‘बवासीर’ (Piles) एक गंभीर समस्या है जिससे आजकल बहुत से लोग पीड़ित रहते हैं। यह रोग खराब खान-पान और सुस्त जीवनशैली से जुड़ा है। कई बार बवासीर खुद ठीक हो जाती है लेकिन कई बार दवाओं और यहां तक कि सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है। कई आयुर्वेदिक उपचार हैं, जिनके जरिए बवासीर से राहत मिल सकती है। आइए जानें गेंदे से बवासीर, यानी पाइल्स का इलाज कैसे करें।
जानकारी के अनुसार, गेंदे के पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। बवासीर के इलाज के लिए आप करीब 10 से 15 ग्राम गेंदे के पत्तों को 2 ग्राम काली मिर्च एक साथ पीस लें। इस पेस्ट को पानी के साथ पीएं, आपको लाभ मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
23 दिनों से अनशन पर Sonam Wangchuk, कैसी है अब उनकी सेहत? अस्पताल ने जारी किया मेडिकल अपडेट
Yoga For Flat Belly: फ्लैट टमी के लिए करीना कपूर की योगा ट्रेनर ने बताए 5 असरदार योगासन, आप भी ट्राई करें
सोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
पाइल्स यानी बवासीर की समस्या जिन लोगों में होती है, उनके मलद्वार के आसपास कई मस्से जैसे निकल आते हैं, जिनमें खुजलाहट, दर्द होता है। आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, बवासीर के इलाज के लिए 5-10 ग्राम गेंदे के फूलों को घी में भूनकर दिन में तीन बार लें। इससे बवासीर में होने वाली ब्लीडिंग या खूनी बवासीर में फायदा मिलता है।
बवासीर में होने वाली ब्लीडिंग रोकने के लिए आप 250 ग्राम गेंदे के पत्ते और केले की दो किलो जड़ लें और दोनों को रात में पानी में भिगो दें। सुबह इसका अर्क निकाल लें। इस अर्क का 15-20 मिली सेवन करें।
बवासीर होने पर क्या खाएं-फाइबर डाइट
एक्सपर्ट्स के अनुसार, फाइबर वाली डाइट लेने से मल को नरम करने में मदद मिलती है। इससे कब्ज को रोकने, शौच करते समय दर्द, जलन और परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है। फाइबर पाचन को दुरुस्त करने का भी बेहतर तरीका है। फल और सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं। इन सामान्य आयुर्वेदिक उपचार को अपनाकर बवासीर यानी पाइल्स से निजात पा सकते हैं।
