आपके सेहत के लिए नुक़सानदेह भी हो सकती है मटर, जानें कब और कैसे हो सकता है नुकसान

Peas
Published on
Updated on

-सीमा कुमारी

सर्दियों की सब्जी 'मटर' सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी है। इससे कई तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं। वैसे तो आजकल हर सब्जी पूरे साल मिलती है, लेकिन सीजनल सब्जी का स्वाद ही अलग होता है।

मटर खाने में ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। मटर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे - विटामिन A, B-1, B-6, C और K । इसलिए इसे विटामिन का पावरहाउस भी कहा जाता है।

कभी-कभी जरूरत से ज्यादा लोग मटर का सेवन कर लेते हैं लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानें मटर खाने से कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा हो सकता है -

डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मटर ज्यादा खाने से पेट दर्द, पेट में सूजन और गैस की समस्या ज्यादा होती है। मटर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए इसे पचाने में परेशानी होती है। इसमें मौजूद लेक्टिन पेट में सूजन को बढ़ाने का काम करता है।

हरी मटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, एमीनो एसिड और फाइबर पाया जाता है। इसमें विटामिन डी भी पाया जाता है जो हड्डियों के घनत्व के लिए जरूरी होता है। लेकिन, बहुत ज्यादा मात्रा में कैल्शियम पाए जाने पर यूरिक एसिड बढ़ने लगता है जिस वजह से गठिया की बीमारी हो सकती है। इसलिए कोशिश करे कि मटर का सेवन कम ही करें।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हरी मटर का अत्यधिक सेवन आपके वजन को भी

बढ़ा सकता है। क्योंकि, मटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, लेकिन बहुत मात्रा में इसे खाने से वजन बढ़ता है।

हरी मटर का ज्यादा सेवन बॉडी में प्लेटलेट्स काउंट को कम कर सकती है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन K का लेवल बढ़ जाता है जो खून को पतला करता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, हरी मटर में फाइटिक एसिड और लेक्टिन पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा आती है। ये पाचन की समस्या भी पैदा करते हैं। इसकी वजह से शरीर में जो भी पोषक तत्व होते हैं, उनकी कमी हो जाती है। मटर का ज्यादा सेवन इम्यूनिटी को कमजोर भी कर सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com