सीमा कुमारी
नई दिल्ली: यूं तो सभी हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन कुछ ऐसी मौसमी सब्जियां हैं जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकती हैं और उन्हीं सब्जी में से एक है ‘परवल’ (Parwal)।एक्सपर्ट्स के अनुसार, ‘परवल’ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें बहुत से विटामिन, मिनरल्स पाए जाते हैं जो इसे हमारी सेहत (Health) के लिए बहुत ही उपयोगी होती हैं। इसमें विटामिन A, विटामिन B1, B2, विटामिन C, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्निशियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानें परवल के कुछ चमत्कारी फायदों के बारे में…
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ‘परवल'(Parwal) में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मददगार होते हैं। ये चेहरे की झाइयों और बारीक रेखाओं को दूर करने में भी मददगार हो सकता हैं।
रोजाना ‘परवल’ खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। रोजाना सेवन से दांतों से जुड़ी समस्याओं में भी आराम होता हैं। ‘परवल’ की सब्जी या जूस खाने वालों को आसानी से फैक्चर भी नहीं होता हैं। वहीं ऑस्टियो आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस में भी काफी आराम मिलता हैं। परवल के सेवन से कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है। यह फाइबर से भरपूर होने के चलते कब्ज में फायदेमंद है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि डायबिटीज (Diabetes) की समस्या से जुड़े लोगों को परवल का सेवन करना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार और हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके एंटी ग्लाइसेमिक पोषक तत्व इंसुलिन को बढ़ावा देते हैं। इससे डायबिटीज की समस्या में आराम मिलता है।
परवल रक्त को शुद्ध कर इससे संबंधित कई बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकते है। इसमें ब्लड प्यूरीफायर गुण पाया जाता है, जो रक्त को शुद्ध करने में मदद कर सकता है। दिल की बीमारियों के लिए भी परवल काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। दावा किया जाता है कि इसके रोजाना सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है।