बारिश और उमस भरे मौसम में चंदन के ऑर्गेनिक फेस पैक से मिलेगी स्किन को असली निखार, दमकती और ताज़गी भरी त्वचा के लिए ख़ुद बनाएं ‘ऐसे’ फेसपैक
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: बारिश और उमस भरे मौसम में चंदन के ऑर्गेनिक फेस पैक से मिलेगी स्किन को असली निखार, दमकती और ताज़गी भरी त्वचा के लिए ख़ुद बनाएं ‘ऐसे’ फेसपैक उमस भरे मौसम में अगर आपका भी चेहरा चिपचिपा हो जाता है तो आप चेहरे पर चंदन से बना ये फेस पैक लगा सकते हैं। यह ऑयली स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।
चंदन, स्किन के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। यह एंटी बैक्टीरियल है, एंटी इंफ्लेमेटरी है और हीलिंग गुणों से भरपूर है। ये आपकी स्किन के लिए डीप क्लींजर की तरह काम कर सकता है। चंदन, आपके पोर्स को साफ करता है और स्किन में ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये स्किन कूलिंग में मददगार है। साथ ही, अलग-अलग स्किन के लिए चंदन से आपक कई प्रकार से फेस पैक बना सकते हैं। तो, आइए जानें ड्राई, ऑयली और एक्ने वाली स्किन के लिए चंदन के फायदे।
सम्बंधित ख़बरें
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में आज मूसलाधार बारिश
Birthday Horoscope: किन राशि वालों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, जानें किसे आर्थिक योजनाओं से होगा लाभ
अरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम
Ajit Pawar Jayanti: सुबह 6 बजे की मीटिंग और 5:55 पर एंट्री! अजित दादा के इस आयरन रूल्स से कांपते थे अफसर
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑयली स्किन के लिए चंदन, टमाटर का रस और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बना सकते हैं। यह पैक आपकी त्वचा से तेल और गंदगी को सोख लेता है और आपके चेहरे पर रोजाना जमा होने वाली गंदगी और अतिरिक्त तेल से छुटकारा दिलाता है।
टमाटर, जब चंदन के साथ मिलाया जाता है, तो आपकी त्वचा की रक्षा करता है और तेल और गंदगी को हटाने के लिए छिद्रों को साफ करता है, और आपको दाग-मुक्त त्वचा देता है। तो, चंदन पाउडर में थोड़ा सा टमाटर का रस और थोड़ा सा मुल्तानी मिट्टी मिला लें। ऊपर से थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। बर्फ के ठंडे पानी में भिगोए हुए कॉटन पैड या कपड़े का उपयोग करके पैक को पोछें।
ड्राई स्किन के लिए आप चंदन और दूध का फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि 1 चम्मच चंदर पाउडर लें, गुलाब जल मिला लें और थोड़ा सा दूध मिला लें। अब इन तीनों को एक साथ मिलाकर एक ऐसा पेस्ट बनाएं जो न ज्यादा मोटा हो न ज्यादा पतला। पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। इसे ठंडे पानी से धो लें। अब अपनी त्वचा को थपथपाकर सुखाएं और अच्छे से मॉइस्चराइज करें।
