ईद के मौके पर अपनों को एडवांस में भेजें ये खास मैसेज और कोट्स और दें मुबारक बात
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: जैसा की हम सब जानते है 30 दिन का यह पाक पर्व रमजान बीत चुका है और आज शाम से ईद का त्यौहार शुरू हो रहा है। वही इस दिन को 3 मई मंगलवार को मनाया जाएगा। बता दें कि इस साल भारत समेत तमाम एशियन देशों में ईद यानी (Eid Ul Fitr 2022) 3 मई मंगलवार को मनाई जा रही है। ईद आते ही मस्जिदों से लेकर बाजारों में जो रौनक और लोगों में उत्साह देखने को मिलता है, वो तो देखने लायक है। हर कोई एक दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक बोलकर बधाइयां देते है। इसलिए आज हम ईद के इस खास असवर पर आपके लिए कुछ ईद स्पेशल बधाइयां लेकर आये है।
दिलों में प्यार जगाने को ईद आई है
हंसो कि हंसने हंसाने को ईद आई है
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
ईद मुबारक
आसमान से चलकर चांद आया है,
खुशी का माहौल हर दिल मे समाया है
मुद्दत के बाद ईद का दिन आया है
ईद मुबारक
एक वो चांद है जो सब देख रहे हैं,
एक मेरा चांद है जिसको देखूं तो मेरी ईद हो
ईद मुबारक
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ मंजूर हो जाए
ईद मुबारक
इन खूबसूरत शायरियों के जरिए आप अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों को रमजान की खास मुबारकबाद दें, आप सभी को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं ।
