मदर्स डे (सौ.सोशल मीडिया)
Mothers Day Celebration 2025: 11 मई रविवार को को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा यह दिन लोग अपनी मां की ममता, फिक्र और स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त करने के लिए मनाते हैं। मां केवल बच्चे को जन्म नहीं देती, बल्कि उनके लिए अपना जीवन समर्पित कर देती हैं। एक शिशु के साथ मां का रिश्ता जन्म से पहले से ही जुड़ जाता है।
आपको बता दें, जन्म के बाद बच्चे के बिना बोले मां उसकी जरूरतों को समझ जाती है. मां के ये गुण उन्हें धरती पर भगवान का स्वरूप बना देते हैं और इसी स्वरूप की अराधना के लिए मदर्स डे मनाया जाता है। हालांकि इसमें मां की पूजा उन्हें खास महसूस कराकर की जाती है।
इस मदर्स डे आप अपनी मां के साथ भगवान के दर्शन के लिए जा सकते हैं। देश में कई तीर्थस्थल हैं जहां आप दो से तीन दिन की छुट्टी लेकर जा सकते हैं और मदर्स डे सेलिब्रेशन के साथ ही एक छोटी सी सुकून भरी ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। यहां आपको कुछ ऐसे धार्मिक स्थलों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप मदर्स डे पर अपनी मां के साथ यात्रा कर सकते हैं।
मदर्स डे पर मम्मी संग करें इन धार्मिक स्थलों की यात्रा
मथुरा-वृंदावन
इस मदर्स डे पर मम्मी संग मथुरा-वृंदावन की यात्रा कर सकते हैं। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा वृंदावन परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां की गलियां श्री कृष्ण की नटखट बाल लीलाओं की साक्षी हैं।
यहां आप कृष्ण जन्मभूमि, यमुना घाट, बांके बिहारी का मंदिर, प्रेम मंदिर आदि कई प्राचीन और सुंदर मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
हरिद्वार
आप मदर्स डे पर मां को तीर्थ स्थल ले जाना चाहते हैं और गर्मी से कुछ राहत भी चाहते हैं तो हरिद्वार जा सकते हैं। हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर गंगा स्नान आपके शरीर को ठंडक पहुंचा सकता है। साथ ही इसे पाप से मुक्ति का माध्यम भी माना जाता है। यहां मनसा देवी, चंडी देवी माता मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
नैना देवी मंदिर
अगर आप मदर्स डे पर मां को तीर्थ स्थल ले जाना चाहते हैं नैना देवी मंदिर भी जा सकते हैं। यह हिल स्टेशन नैनी झील के किनारे बसा है। यहं नैना देवी मंदिर है। कहते हैं कि इस स्थान पर माता सती के नेत्र गिरे थे। यहां सालभर भक्त आते-जाते रहते हैं।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
वाराणसी
इस मदर्स डे आप अपनी मां के साथ भगवान के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो काशी विश्वनाथ भी जा सकते है। गंगा नदी के किनारे स्थित भगवान शिव की प्रिय नगरी है। यहां भगवान शिव का विश्व प्रसिद्ध और प्राचीन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग है।
आप मदर्स डे पर अपनी मां के साथ बनारस घूमने जा सकते हैं। यहां दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं। नौका विहार का लुत्फ उठा सकते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं और बनारस के लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद चख सकते हैं।