फादर्स डे के मौके पर अपने पिता को कराएं सरप्राइज विजिट, इन स्थानों की करें टिकट बुकिंग, पापा का दिल हो जाएगा बाग-बाग
हर साल जून से तीसरे रविवार को फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता हैं। इस दिन को आप अपने पापा के लिए खास बना सकते हैं, जिससे उन्हें खुशी होगी। आप अपने पापा के लिए इस तरह से सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
फादर्स डे (सौ.सोशल मीडिया)
किसी भी इंसान की जिंदगी में पिता की अहमियत किसी से छिपी नहीं होती है। उनके प्यार और त्याग के प्रति आभार जताने और उन्हें स्पेशल फील करवाने के लिए हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है।
जो इस बार 15 जून को मनाया जा रहा है। पिता वो होते हैं, जो हमारी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देते हैं। वे इतनी मेहनत से काम करते हैं ताकि उनके बच्चों को कोई परेशानी न हो।
ऐसे में उन्हें इस मौके पर स्पेशल फील करवाने की जिम्मेदारी आपकी बनती है। आप इस बार फादर्स डे पर उन्हें ऐसे किसी जगह ले जा सकते हैं जहां जाकर वे एकदम टेंशन फ्री हो जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
Sunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस
Hiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
Healthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 हेल्दी डिशेज, जो टेस्टी होने के साथ पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक
Hair Care Tips: बढ़ती गर्मी में ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल, हमेशा दिखेंगे चमचमाते, काले और घने
हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप पिता के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं और उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं। आइए जानते है इन जगहों के बारे में-
फादर्स डे पर अपने पापा को इन जगहों पर कराएं सरप्राइज विजिट-
नासिक
फादर्स डे पर अपने पापा को नासिक का विजिट करा सकते हैं। अगर आपके पिता अध्यात्म से जुड़े हैं तो नासिक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आप यहां अपने पापा को त्र्यंबकेश्वर के दर्शन करा सकते हैं। आप यहां से शिरडी भी जा सकते हैं। ये धार्मिक यात्रा फादर्स डे को बेहद खास बना देगी।
ऊटी
अगर आपके पापा नेचर लवर यानी प्राकृतिक दृश्य है तो ऊटी से बढ़िया कुछ भी नहीं रहेगा। ये साउथ इंडिया का बेहद खूबसूरत शहर है। यहां आपको ठंडक का एहसास होगा। यहां हरियाली, पहाड़ सब कुछ देखने को मिलेंगे। आप यहां बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। साथ ही इस दिन को खास बना सकते हैं।
ऋषिकेश
अगर आपके पापा को शांति, अध्यात्म और मां गंगा के दर्शन करना पसंद है तो आप उन्हें ऋषिकेश ले जा सकते हैं। इस दौरान वहां गर्मी तो पड़ेगी लेकिन गंगा में स्नान कर उन्हें बेहद अच्छा लगेगा। इसके अलावा यहां गंगा आरती देखने से उनके मन को शांति मिलेगी। अब तो सालों बाद लक्ष्मण झूला भी खुल गया है, आप यहां भी जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-जून में इस दिन से शुरू हो रहा है गुप्त नवरात्र, जानिए सामान्य नवरात्र से क्यों है यह अलग और विशेष, ऐसे पाएं मां दुर्गा की कृपा
मनाली
आप इस बार फादर्स डे पर अपने पापा को मनाली भी लेकर जा सकते हैं। यहां आपको जून की भीषण गर्मी से राहत तो मिलेगी ही, शरीर में ताजगी भी भर जाएगी। आप यहां फादर्स डे खास तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं।
चकराता
आप इस बार फादर्स डे पर अपने पापा को मनाली के अलावा,चकराता भी लेकर जा सकते हैं। उत्तराखंड में मौजूद ये जगह एक बेहतरीन विकल्प है। यहां शोर-शराबे से दूर कुछ खास शांति भरे पलों का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के सुंदर नजारे का आनंद भी ले सकते हैं। ये जगह आपका मन मोह लेगी।
