File Photo
-सीमा कुमारी
‘नवरात्रि’ का महापर्व 7 अक्टूबर यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के पावन दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा -अर्चना की जाती है। मान्यताओं के मुताबिक, इससे देवी मां की असीम कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति का आगमन होता है। इस दौरान लोग देवी मां को अलग-अलग भोग व फूल भी चढ़ाते हैं। मगर इन शुभ दिनों पर माता रानी को उनके प्रिय फूल चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें दुर्गा मां के अलग-अलग स्वरूपों को कौन सा फूल चढ़ाना चाहिए-