रात को सोने से पहले भूलकर भी न लगाएं ये चीजें, वरना चेहरे पर आ जाएंगी झुर्रियां और मुंहासे!
Night Skincare Tips: त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए सही नाइट स्किनकेयर रूटीन बेहद जरूरी माना जाता है। कई बार लोग सोने से पहले कुछ ऐसी चीजें चेहरे पर लगा लेते हैं जो नुकसान पहुंचा सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
स्किन केयर करती महिला (सौ. फ्रीपिक)
Night Skincare Mistakes: हर कोई चाहता है कि सुबह उठते ही उनका चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग दिखे। इसके लिए लोग रात में कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें रात में चेहरे पर लगाना फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है और आपकी स्किन डैमेज कर सकता है।
रात का समय हमारी त्वचा के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी दौरान स्किन सेल्स खुद को रिन्यू और रिपेयर करते हैं। अक्सर लोग बेहतर परिणाम के चक्कर में सोने से पहले चेहरे पर भारी क्रीम या घरेलू नुस्खे आजमाते हैं जो त्वचा के नेचुरल रिपेयर प्रोसेस में बाधा डाल सकते हैं। अगर आप भी चमकदार त्वचा चाहते हैं तो कुछ चीजों को रात में लगाने से बचें।
भारी और ऑयली क्रीम
ज्यादा मॉइश्चराइजेशन के चक्कर में बहुत गाढ़ी या ऑयली क्रीम लगाना आपकी त्वचा के पोर्स को बंद कर सकता है। इससे ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार हल्के नाइट जेल या सीरम का चुनाव करें।
सम्बंधित ख़बरें
मेकअप उतारते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? छीन सकता है चेहरे का असली निखार
मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Paneer Rice Recipe: लंच-डिनर में कुछ स्पेशल खाने का है मन? झटपट बनाएं ये प्रोटीन से भरपूर टेस्टी पनीर राइस
Health Tips: रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे
नींबू का सीधा इस्तेमाल
नींबू में विटामिन-सी और एसिडिक गुण होते हैं जो स्किन ब्राइटनिंग में मदद करते हैं। लेकिन इसे रात भर चेहरे पर लगाकर छोड़ना खतरनाक हो सकता है। यह त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेता है और जलन या रेडनेस का कारण बन सकता है खासकर सेंसिटिव स्किन वालों के लिए।
यह भी पढ़ें:- Sunlight Benefits: धूप लेने से कैसे सुधरता है आपका मूड? जानें गर्मियों में सुरक्षित रहने के 5 खास टिप्स
मेकअप हटाए बिना सोना
यह स्किनकेयर का सबसे बड़ा गुनाह है। दिन भर का मेकअप, धूल और प्रदूषण अगर रात भर चेहरे पर रहे तो यह बैक्टीरिया का घर बन जाता है। इससे त्वचा बेजान दिखने लगती है और समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं। सोने से पहले डबल क्लींजिंग जरूर करें।
पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाना
इंटरनेट पर वायरल यह नुस्खा असल में स्किन को जला सकता है। टूथपेस्ट में मौजूद केमिकल्स पिंपल को सुखाने के बजाय त्वचा पर निशान छोड़ सकते हैं और गंभीर जलन पैदा कर सकते हैं। पिंपल्स के लिए हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सुझाई गई स्पॉट ट्रीटमेंट क्रीम ही इस्तेमाल करें।
रात भर फेस मास्क लगा छोड़ना
कुछ मास्क रात भर लगे रहने से त्वचा को सफोकेट कर सकते हैं। मिट्टी वाले मास्क रात भर लगाने से त्वचा अत्यधिक शुष्क हो सकती है जिससे झुर्रियां उभरने का खतरा रहता है।
रात के समय आपकी त्वचा को सांस लेने की जरूरत होती है। एक माइल्ड क्लींजर और हल्का मॉइश्चराइजर ही एक अच्छी स्किन हेल्थ के लिए काफी है। कोई भी नया प्रयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
